Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में 6 डैम ओवरफ्लो, झरने की तरह बहा पानी:लखीमपुर में पेड़ नदी में समाया, भदोही में अजगर निकला; 19 जिलों में अलर्ट

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। चंदौली में 6 डैम ओवरफ्लो हो चुके हैं। सभी के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा। लतीफशाह डैम से पानी झरने की तरह बह रहा है। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का कटान तेज हो गया है। एक विशाल पेड़ नदी में समा गया। बलिया में गंगा-सरयू खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। कई गांव-मोहल्ले बाढ़ से घिर गए हैं। सड़कों पर नाव चल रही है। भदोही में गांव में 15 फीट लंबा अजगर निकल आया। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा। कानपुर-उन्नाव में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। नदी किनारे बसे गांवों में 10 फीट तक पानी भर गया है। लखनऊ से सटे बाराबंकी में मस्जिद का आधा हिस्सा सरयू नदी के ऊपर लटका है। कभी भी इसका बाकी हिस्सा नदी में समा सकता है। शनिवार सुबह से ज्यादातर जिलों में धूप निकली है। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में 50 जिलों में बारिश हुई। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून अभी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी यूपी में बारिश की ज्यादा संभावना है। आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए यूपी में बारिश-बाढ़ के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी AI स्कूलों के लर्निंग मॉडल की हो रही आलोचना:स्कूल बने टॉर्चर चैम्बर, पेरेंट्स के कड़वे बोल तय कर रहे भविष्य
    Next Article
    पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन:नोएडा में 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली, आज होगा अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment