Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन:नोएडा में 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली, आज होगा अंतिम संस्कार

    6 hours ago

    1

    0

    पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र (79) का निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में शनिवार रात 1 बजे अंतिम सांस ली। वह एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थीं। उनके फेफड़ों में संक्रमण था। पूर्व राज्यपाल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पत्नी के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- “मेरी धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी आज अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर ईश्वर के श्रीचरणों में विलीन हो गई हैं। प्रभु उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दें।” निधन की सूचना मिलते ही नोएडा स्थित उनके घर पर भाजपा नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संघ के वरिष्ठ नेता नागेंद्रनाथ त्रिपाठी, विधायक पंकज सिंह और सांसद डॉ. महेश शर्मा उनके घर पहुंचे। उन्होंने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर नोएडा के सेक्टर-94 में ही किया जाएगा। पैतृक गांव से परिजन भी सुबह से नोएडा पहुंचना शुरू हो गए हैं। तस्वीरें देखिए… अंतिम दर्शन करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र की पत्नी के निधन की सूचना मिलने के बाद से नोएडा में उनके घर सुबह से ही भाजपा नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पैतृक गांव के लोग भी नोएडा पहुंच रहे हैं। नोएडा में होगा अंतिम संस्कार सैदपुर स्थित उनके पैतृक गांव मलिकपुर में भी सुबह से लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। लोग घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और सत्यवती मिश्र से जुड़ी पुरानी स्मृतियों को याद कर रहे हैं। परिवार के आशुतोष मिश्र ने बताया कि अंतिम संस्कार आज दोपहर नोएडा के सेक्टर-94 में होगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार के बाकी सदस्य सुबह ही गांव से नोएडा पहुंच रहे हैं। इनमें कलराज मिश्र के भतीजे ओंकारनाथ मिश्र और ब्रह्मदेव मिश्र शामिल हैं। कलराज मिश्र के बारे में जानिए… एक दिन पहले डिप्टी सीएम अस्पताल में देखने पहुंचे थे अस्पताल में भर्ती पूर्व राज्यपाल की पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे थे। उन्होंने परिजन से मुलाकात करने के अलावा डॉक्टर्स को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही डॉक्टरों से अपडेट भी लिए। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें- मायावती भतीजी दीपिका को सौंप सकती हैं पार्टी:कहा- आकाश-ईशान को कोई पद नहीं दूंगी; मैं अविवाहित, मजबूरी में भाई को साथ रखा बसपा सुप्रीमो मायावती अपनी भतीजी दीपिका आनंद को पार्टी की कमान सौंप सकती हैं। शनिवार को उन्होंने इसका संकेत दिया। कहा- अगर भाई आनंद कुमार को मदद के लिए किसी सदस्य की जरूरत पड़ती है, तो वह अपनी इकलौती बेटी दीपिका आनंद की मदद ले सकते हैं। उनकी ईमानदारी और कार्यक्षमता के आधार पर भविष्य में पार्टी में जिम्मेदारी दी जा सकती है। 19 साल की दीपिका फिलहाल वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में 6 डैम ओवरफ्लो, झरने की तरह बहा पानी:लखीमपुर में पेड़ नदी में समाया, भदोही में अजगर निकला; 19 जिलों में अलर्ट
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर का जाजमऊ गंगा पुल 90 दिन के लिए बंद, रोडवेज बसों के साथ भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment