Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में अतिक्रमण हटाते समय पुलिस-मजिस्ट्रेट में बहस:मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, थानाध्यक्ष पर अनुशासनहीनता का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली के पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस और मजिस्ट्रेट आमने-सामने आ गए। शनिवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा और मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह के बीच तीखी बहस हुई। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को चौकन्ना रहने का निर्देश दिया था। इस पर कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने माइक पर चिल्लाते हुए प्रतिक्रिया दी। पुलिस के इस व्यवहार से एसडीएम हैरान रह गए। मामला बढ़ने से पहले अन्य विभागों के कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण और पक्के निर्माण हटाए जा रहे हैं। इससे पहले, अभियान के शुरुआती दो दिनों में पुलिसकर्मियों की गतिविधियों को देखते हुए सीओ डीडीयू नगर ने उन्हें ब्रीफ किया था। उन्होंने पुलिसकर्मियों से 'रील बनाने' के बजाय अपनी ड्यूटी पर ध्यान देने को कहा था। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि जहां जेसीबी चल रही थी, वहां लोग इकट्ठा थे। उन्हें दूर करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि तोड़े जा रहे घरों में कोई न रहे, पुलिस बल को चौकस रहने को कहा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बात पर मुगलसराय के थानाध्यक्ष ने अनुशासन हीनता किया। हालांकि, स्थिति को भांपते हुए विजय प्रताप सिंह बाद में पीछे हट गए। यह मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ चुका है। अब देखना होगा कि अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हलिया में 13 लाख का RRC सेंटर बेकार:बंजारी कला गांव में स्वच्छता मिशन पर सवाल
    Next Article
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत:एटा के खतिया गांव में घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment