Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत:एटा के खतिया गांव में घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी

    3 hours ago

    1

    0

    एटा के अलीगंज के खतिया गांव में शनिवार को एक 36 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान पप्पी, पत्नी धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह नहाने के बाद अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। उनके घर के बाहर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजरती है, जिसके तार छत के काफी करीब हैं। कपड़े सुखाते समय पप्पी अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के तुरंत बाद परिजन पप्पी को अलीगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका पप्पी के दो बेटे हैं, इशू (16 वर्ष) और रॉबी (13 वर्ष)। उनके पति धर्मेंद्र सिंह नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। घटना से दो दिन पहले ही वह गांव से नोएडा लौटे थे, इसलिए हादसे के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए एटा मोर्चरी भेज दिया। मृतका के ससुर शीलू ने बताया कि उनके घर के बाहर से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजरती है। पप्पी नहाने के बाद छत पर कपड़े सुखाने गई थीं, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अलीगंज कोतवाली के एसएसआई जयवीर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह गांव जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में अतिक्रमण हटाते समय पुलिस-मजिस्ट्रेट में बहस:मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, थानाध्यक्ष पर अनुशासनहीनता का आरोप
    Next Article
    नोएडा में 70 साल के NRI की मौत:घर के बेड पर मिली लाश, फरवरी में दांतों का इलाज कराने आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment