Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में गैस किल्लत की अफवाहें, आपूर्ति विभाग ने किया:उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, आपूर्ति सामान्य बताई

    15 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले में रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला आपूर्ति विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग ने दावा किया है कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी बास देव तिवारी ने एक बयान जारी कर बताया कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैस सिलेंडर की कमी को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में अनावश्यक भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को पहले की तरह नियमित रूप से गैस सिलेंडर मिलते रहेंगे। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक गैस एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। उपभोक्ता बुकिंग कराने के बाद निर्धारित धनराशि का भुगतान कर सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक तथ्यों पर ध्यान न दें। विभाग गैस आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए है और अधिकारी वितरण व्यवस्था का लगातार भ्रमण कर निरीक्षण कर रहे हैं। किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसी या आपूर्ति विभाग से संपर्क कर सकते हैं। विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं: भारत गैस हेल्पलाइन नंबर: 1800-22-4344 (टोल फ्री), इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर: 1800-2333-555 (टोल फ्री), एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर: 1800-2333-555 (टोल फ्री)।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सुबह 10 बजे से बिजली कटौती:केस्को यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम कराएगा, 2 से 5 घंटे तक शटडाउन लिया जाएगा
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में दो ईरानी नागरिक हिरासत में:बॉर्डर पर पकड़े गए, एसएसबी ने की पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment