Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम:प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत करने पर जोर, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए किया प्रेरित

    10 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के चकिया स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चकिया ब्लॉक के 40 कोलेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्री, बच्चे और नोडल अध्यापक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बेहतर भविष्य और उनकी उचित शिक्षा पर चर्चा करना था। चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रदीप मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने प्राथमिक शिक्षा की नींव को बाल वाटिका में तैयार होने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मजबूत नींव के बिना निपुण लक्ष्य प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि अध्यापकों का दायित्व है कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी निपुण बनाएं ताकि वे आगे चलकर अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों के भविष्य के प्रति सचेत और सतर्क रहने का आग्रह किया, क्योंकि आधुनिक समय में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण बच्चों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। गुप्ता ने यह भी कहा कि यदि परिवार के लोग बच्चों के भविष्य को लेकर सार्थक पहल करते हैं, तो परिणाम भी सकारात्मक आएंगे। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ प्रशांत सिंह, राजेश पटेल, मंत्री बाबूलाल, सुनील पटेल, अनिल यादव, एआरपी संदीप कुमार, अजीत पटेल, कविंद्र गौतम, रिजवान अली, अजय कुशवाहा, चंद्रकिरण, अशोक प्रजापति, प्रदीप जैसल, ख्यालचंद्र मौर्य और अजीत मौर्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परीक्षकों की लापरवाही, अधिकांश परीक्षकों ने नहीं दी अंक सूची:वाराणसी में 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं होने के बाद भी नहीं दी गई सूची, 28 फरवरी तक अंतिम मौका
    Next Article
    आजमगढ़ कमिश्नर ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण:जनता दर्शन में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण करें अधिकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment