Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परीक्षकों की लापरवाही, अधिकांश परीक्षकों ने नहीं दी अंक सूची:वाराणसी में 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं होने के बाद भी नहीं दी गई सूची, 28 फरवरी तक अंतिम मौका

    9 hours ago

    1

    0

    वर्ष-2026 की इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित हो चुकी है। पहले चरण की प्रायोगिक परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक तथा दूसरे चरण की परीक्षा 2 फरवरी से 9 फरवरी तक संपन्न हुआ। परीक्षा होने के बाद परिषद कार्यालय की ओर से सभी संबंधित परीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे प्राप्तांक सूची (आईबी-234), अनुपस्थिति विवरण तथा नेट पर अपलोड की गई हार्ड कॉपी 17 फरवरी तक अनिवार्य रूप से परिषद कार्यालय, वाराणसी में उपलब्ध करा दें। हालांकि परिषद कार्यालय को अभी तक अधिकांश परीक्षकों द्वारा निर्धारित प्रारूप में प्राप्तांक सूची (आईबी-234) और अनुपस्थिति विवरण की हार्ड कॉपी प्राप्त नहीं हो सकी है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए परिषद ने संबंधित परीक्षकों को अंतिम अवसर प्रदान किया है। “लापरवाही करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई” सभी परीक्षकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि 28 फरवरी तक हर स्थिति में प्राप्तांक सूची (आईबी-234), अनुपस्थिति विवरण एवं नेट पर अपलोड की गई हार्ड कॉपी परिषद कार्यालय में उपलब्ध कराएं। अन्यथा परीक्षा परिणाम कार्य में व्यवधान उत्पन्न होगा। ऐसी स्थिति में संबंधित परीक्षकों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 की धारा-12 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। परिषद ने यह भी कहा है कि किसी प्रकार की देरी या त्रुटि की पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित परीक्षक की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीआईजी की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक:होली-रमजान-ईद पुरानी परंपराओं के अनुसार त्योहार मनाने के निर्देश दिए
    Next Article
    चंदौली में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम:प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत करने पर जोर, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए किया प्रेरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment