Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ कमिश्नर ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण:जनता दर्शन में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण करें अधिकारी

    12 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ कमिश्नर विवेक और अपर आयुक्त शमशाद हुसैन द्वारा संयुक्त रूप से आज कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में अवस्थित विभिन्न पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान नकल प्रार्थना पत्र अंकन रजिस्टर और रखे गये बस्तों के रख-रखाव का अवलोकन किया गया। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि अभिलेखागार में रखे गये बस्तों के लिए एक बस्ता सूची बनाया जाए। अभिलेखागार में अभिलेखों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसी टीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होने पुराने बस्तों एवं फाइलों के कवर को बदलने तथा अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होने रिकार्ड रूम में नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। इसके पश्चात मण्डलायुक्त ने अभिलेखागार राजस्व, तहसील-फूलपुर, बूढ़नपुर, मार्टिनगंज एवं तहसील सदर (चकबन्दी), तहसील निजामाबाद (चकबन्दी) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कमिश्नर ने अभिलेखागार में बस्तों को खुलवाकर अभिलेखों को अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार में अभिलेख अस्त-व्यस्त पाये जाने और अभिलेखों के सम्बन्ध में जानकारी मांगे जाने पर सही उत्तर नही देने पर मण्डलायुक्त ने कार्यालय में कार्यरत अरेन्जर-महेन्द्र प्रताप को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने और अरेन्जर-अशोक यादव को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होने अभिलेखों को सही करने, बस्तों को क्रमवार रखवाने एवं साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने वरासत की पत्रावली का अवलोकन कर लम्बित प्रकरणों को निर्धारित समय में निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होने जनपद के शस्त्र व्यवसायियों का नियमित निरीक्षण, सत्यापन कराने के निर्देश दिये। संयुक्त कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने अधिकारी, कर्मचारी जीपीएफ पासबुक का अवलोकन किया। उन्होने निर्देश दिया कि जीपीएफ पासबुक को नियमित रूप से अपडेट किया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होने कार्यालय के मास्टर रजिस्टर का भी अवलोकन किया। यह भी निर्देश दिया कि चरित्र प्रमाण पत्र एवं हैसियत प्रमाण पत्र के लम्बित आवेदनों को निर्धारित समय से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में सभी अधिकारी प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जन सुनवाई करें। उन्होने निर्देश दिया कि जनता दर्शन के दौरान प्राप्त जन शिकायतों को निर्धारित समय में गुणवत्तायुक्त निस्तारित कराने का प्रयास किया जाए। इसके साथ ही उन्होने तीनों अपर जिलाधिकारियों के कोर्ट में सबसे ज्यादा पुरानी लम्बित फाइलों का अवलोकन कर उसको नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिये।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम:प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत करने पर जोर, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए किया प्रेरित
    Next Article
    हापुड़ में बीए की छात्रा लहूलुहान मिली:गले पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment