Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में कांग्रेस ने फूंका हेमंत सरमा का पुतला:खड़गे के खिलाफ असंसदीय भाषा पर जताया विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिला मुख्यालय के डाकघर के पास शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंका। यह विरोध कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ सरमा द्वारा कथित तौर पर असंसदीय और अपमानजनक भाषा के प्रयोग के विरोध में किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हेमंत बिस्वा सरमा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता राजनीति में दूसरे दलों के नेताओं के खिलाफ ऐसे कृत्य करके खुद को महिमामंडित करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इस तरह के कृत्यों का खुलकर विरोध कर रही है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वालों का खुला विरोध करने की बात कही। द्विवेदी ने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं का ऐसा कृत्य उनके संस्कारों को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने आरोप लगाया कि हेमंत बिस्वा सरमा असम विधानसभा चुनाव में अपनी हार मान चुके हैं, जिसके कारण वे गलत शब्दों का प्रयोग कर बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हेमंत बिस्वा सरमा के बयानों की कड़ी निंदा करते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, शिवेंद्र मिश्रा, मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर मेट्रो को 'बेस्ट कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट' का खिताब:दिल्ली में सीआईडीसी विश्वकर्मा अवार्ड से नवाजा गया, निदेशक सी.पी. सिंह भी सम्मानित
    Next Article
    हरदोई में 15 साल बाद आया फैसला:जहरीली गैस कांड में फैक्ट्री संचालक को 7 साल की कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment