Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में किसान की गोली मारकर हत्या:फार्म हाउस पर सो रहा था युवक, बाइक से आए बदमाश DVR लेकर फरार

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली में गुरुवार को दिनदहाड़े एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फार्म हाउस पर सो रहे किसान को बाइक सवार बदमाशों ने कनपटी पर गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मामला कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव का है। कनपटी पर पिस्टल से मारी गोली जलालपुर गांव में गुरुवार को किसान विशाल सिंह (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विशाल सिंह अपने भाई विवेक सिंह के साथ खेती-बाड़ी का काम करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को विशाल गांव के बाहर स्थित अपने फार्म हाउस पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार कुछ बदमाश वहां पहुंचे और करीब से उनकी कनपटी पर पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगते ही विशाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी फार्म हाउस के कर्मचारियों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से 315 बोर का एक खोखा भी बरामद किया गया है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर कंदवा और धीना थाना की भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पिता को अधमरा कर छोड़ था उल्लेखनीय है कि इससे पहले 28 जनवरी 2025 को विशाल सिंह के पिता अजीत सिंह को भी इसी फार्म हाउस के गेट पर बदमाशों ने अधमरा कर छोड़ दिया था। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी थी। सदर सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया- मृतक के परिवार का गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर गांव के ही 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑर्डर देर से लाने पर डिलीवरी मैन को पीटा:कल्याणपुर में युवक ने लोहे की रॉड से मारा, FIR के बाद आरोपी की तलाश
    Next Article
    मेरठ में सड़क हादसे में युवक की मौत:बाइक पेड़ से टकराई, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment