Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सड़क हादसे में युवक की मौत:बाइक पेड़ से टकराई, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गंगा कॉलोनी में होली खेलने आए एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, पेपला निवासी 30 वर्षीय सागर पुत्र जयकरन बुधवार दोपहर गंगा कॉलोनी में होली खेलने आया था। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में बाइक चला रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सागर बाइक समेत पास के नाले में जा गिरा और बाइक भी उसके ऊपर ही गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक तथा बाइक को नाले से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मलियाना चौकी पर तैनात दरोगा विपिन कुमार के मुताबिक, मृतक सागर के परिवार में पत्नी आरती और दो बच्चे हैं। युवक की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके चलते पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में किसान की गोली मारकर हत्या:फार्म हाउस पर सो रहा था युवक, बाइक से आए बदमाश DVR लेकर फरार
    Next Article
    विधायक रफीक अंसारी ने डीएम मेरठ से की मुलाकात:बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर समाधान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment