Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में कव्वाली के बाद विवाद, कार सवार पर हमला:हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती समेत 7 पर हत्या के प्रयास का केस

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में सोमवार देर रात उर्स के अवसर पर आयोजित कव्वाली कार्यक्रम के बाद एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित फरमान ने अलीनगर थाना में दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ कार्यक्रम में शामिल था। इस दौरान गांव के कुछ युवक महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी कर रहे थे। फरमान ने इसका विरोध किया, जिसके बाद कहासुनी हुई और आरोपियों ने उसे देख लेने की धमकी दी। फरमान के अनुसार, देर रात करीब एक बजे जब वह अपने परिवार के साथ स्कॉर्पियो से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में धर्मेंद्र भारती अपने साथियों मुन्ना, भोला, विवेक, बाबूलाल, मुस्कान और मयंक के साथ आ गया। उन्होंने फरमान की गाड़ी रोक ली। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र के हाथ में अवैध तमंचा था, जिससे उसने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। फरमान ने झुककर अपनी जान बचाई। इसके बाद सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से गाड़ी और उसमें बैठे लोगों पर हमला कर दिया। हमले में गाड़ी के शीशे और बॉडी को काफी नुकसान पहुंचा। पीड़ित पक्ष ने गाड़ी के अंदर रहकर किसी तरह खुद को बचाया। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर अपने घरों में घुस गए और छतों से भी ईंट-पत्थर फेंकते रहे। घटना की सूचना 112 पर दी गई। इसके बाद पीडीडीयू नगर सीओ सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र से कई लोग डरते हैं। वह पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। जेल से बाहर आने के बाद वह अपने साथियों के साथ आतंक फैलाता है। पीडीडीयू नगर के सीओ अरुण सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती समेत सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में पेंशनरों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन:8वें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग, 10 सूत्री सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    फिरोजाबाद व्हीकल सेंटर में स्क्रैप गाड़ियों में आग:दमकल की दो गाड़ियां घंटों तक आग बुझाने में जुटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment