Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई:परिवहन विभाग ने 15 वाहन सीज किए, 20 से अधिक का चालान

    4 hours ago

    1

    0

    चंदौली में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के नौ सदस्यीय अधिकारियों की टीम ने बुधवार शाम को हाइवे पर जांच की। इस दौरान 15 वाहनों को सीज किया गया और 20 से अधिक का चालान काटा गया। यह अभियान नौबतपुर से लेकर औद्योगिक नगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाया गया। जांच टीमों ने प्रत्येक गुजरने वाले ट्रक को रोककर उसके परमिट और वजन की गहनता से जांच की। मानक के विपरीत पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने यह कार्रवाई हाइवे पर भारी और ओवरलोड वाहनों के संचालन की शिकायतों के बाद की। इसके अलावा, वाहनों को लोकेशन बताकर पास कराने की भी शिकायतें मिली थीं, जिसके मद्देनजर यह विशेष अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग के जोन अधिकारी भीमसेन सिंह ने बताया कि वाहनों की जांच का यह अभियान देर रात तक जारी रहा। उन्होंने यह भी दावा किया कि भविष्य में भी हाइवे पर ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए ऐसे अभियान चलते रहेंगे। अभियान में वाराणसी आरटीओ मनोज वर्मा, एआरटीओ सर्वेश गौतम, राम सिंह यादव, दलवीर यादव, एसपी सिंह, सत्येंद्र सिंह, विजय कुमार, सुधांशु सहित अन्य परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा ने बनाई चुनावी रणनीति:विधानसभावार 20-20 बैठकों का रखा लक्ष्य
    Next Article
    बुलंदशहर में धूलभरी आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी:रोड पर धूल के गुबार दिखे, अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment