Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में पंचायत मित्र ने की फायरिंग...परिवार के 7 घायल:पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, एक घंटे तक जमकर चले लाठी-डंडे, छतों से पत्थरबाजी, VIDEO

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी के चंदौली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस दौरान एक पक्ष से पंचायत मित्र ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दी। जिसमें एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान पहले पक्ष से भी दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने आरोपी पक्ष से 14 लोगों को हिरासत में लिया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों ने बताया- आरोपियों से पिछले डेढ़ साल से धान रोपाई के दौरान को लेकर विवाद शुरू हुआ था। 8 महीने पहले भी दोनों पक्षों मारपीट हुई थी। शनिवार रात फिर विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह आरोपी पक्ष से करीब 40-50 हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हरा गांव की है। मारपीट की तस्वीरें देखिए… पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हरा गांव निवासी रामदुलार का पड़ोस में रहने वाले पंचायत मित्र सुभाष के परिवार से करीब डेढ़ साल पहले धान रोपाई के दौरान विवाद हो गया था। रामदुलार का आरोप है कि इस विवाद के बाद से दोनों परिवारों के बीच अक्सर मारपीट होती थी। सुभाष और उसके परिवार के लोग आए दिन उनके परिवार के लोगों के साथ राह चलते मारपीट करते थे। 8 महीने पहले भी सुभाष के परिवार ने उसके घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने मामले में सुलहनामा कराया था। देर रात विवाद, सुबह बिहार से गुंडे बुलाकर हमला रामदुलार के परिजनों ने बताया- शनिवार रात करीब 9:30 बजे सुभाष के परिवार के लोगों ने हमारे परिवार के एक लड़के को गांव में बुरी तरह पीट दिया था। जिसके बाद रात में ही दोनों परिवारों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई थी। रविवार सुबह करीब 6 बजे सुभाष और उसके परिवार के करीब 40 हथियारबंद लोगों ने हमारे घर में घुसकर रामदुलार पर हमला कर दिया। सभी के हाथ में लाठी-डंडे, गंडासे, हंसिया थे। बीचबचाव करने के लिए रामदुलार के बेटे दौड़े। पर आरोपियों ने रामदुलार के परिजनों को घर से घसीटकर बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। नाली में गिरा-गिरा कर लाठी-डंडे बरसाए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों की महिलाओं ने छतों से एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। हमले के दौरान सुबह करीब 7 बजे सुभाष के पक्ष से एक युवक अचानक लाइसेंसी असलहा लेकर बाहर आया और रामदुलार के परिवार पर फायरिंग करने लगा। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी, पर छर्रे लगने से रामदुलार समेत उसके परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। गोली चलने से तेल्हरा के रामदुलार और उनके बेटे पंकज, अमित कुमार तथा मदन घायल हुए हैं। इसके अलावा रामदुलार के भाई लखैबर, श्यामलाल तथा उनके भाई लखैबर के बेटे मनोज घायल हुए हैं। उन्हें हाथ, पैर और गर्दन के आसपास गोली लगी है। सुभाष के पक्ष से भी 3 लोग घायल हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही सुबह 7:30 बजे सीओ सदर देवेंद्र कुमार और कंदवा थाना प्रभारी राजीव मल फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। रामदुलार के परिवार का आरोप है कि सुभाष ने रात में बिहार से कुछ पेशेवर गुंडों को बुलाया था। जो सुबह हथियारों से लैश थे। तीन थानों की फोर्स तैनात, गांव छावनी में तब्दील गांव में हालात देखते हुए सीओ देवेंद्र कुमार ने कंदवा के अलावा दो और थाना सैयदराजा और भीना से भी अतिरिक्त फोर्स मंगाई। पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक समेत दोनों पक्ष से करीब 14 लोगों को हिरासत में ले लिया। असलहा भी जब्त कर लिया। सीओ सर्किल देवेंद्र कुमार ने बताया- सुबह में कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हरा गांव में फायरिंग की सूचना मिली थी। फोर्स मौके पर पहुंची तो दो परिवारों में पुरानी रंजिश में मारपीट चल रही थी। इसी दौरान एक पक्ष से लाइसेंसी रायफल से फायरिंग दूसरे पक्ष के 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी समेत 14 लोगों को हिरासत में ले लिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। रामदुलार के पक्ष की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। बरामद वीडियो से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… नशे में झूमते मिले IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे:कानपुर में हाईप्रोफाइल रेव पार्टी, इंस्टाग्राम से इनविटेशन भेजा कानपुर में पुलिस ने शुक्रवार देर रात हाईप्रोफाइल रेव पार्टी में छापेमारी की। इस दौरान IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे नशे में झूमते पाए गए। इनमें कानपुर के कई नामी इंस्टीट्यूट के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले लड़के-लड़कियां थे। ये रेव पार्टी एनआरआई सिटी के स्टेला नाओमी क्लब में चल रही थी। पुलिस ने यहां नशे में इस्तेमाल होने वाला LSD, कोकीन, गांजा, चरस, क्रशर और हसीस समेत कई ड्रग्स बरामद किए हैं। पार्टी के ऑर्गनाइजर और ड्रग डीलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल-आसनसोल समर स्पेशल ट्रेन शुरू:बरेली के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी, गर्मी में यात्रियों को मिलेगी राहत
    Next Article
    काशी की सड़कों पर निकले नरमुंड, VIDEO:हाथों में परशु के साथ चले भक्त, परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा में बरसे 11 क्विंटल फूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment