Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में स्कूल में लोकतंत्र का उत्सव:एक वोट से तय हुआ 'प्रधानमंत्री', बाल संसद चुनाव में छात्रों ने दिखाया लोकतांत्रिक जोश

    17 hours ago

    1

    0

    चंदौली में लोकतंत्र की पहली सीख जब स्कूल की चौखट पर मिलती है तो बच्चे केवल किताबों से नहीं, बल्कि व्यवहारिक अनुभव से भी जिम्मेदार नागरिक बनना सीखते हैं। सकलडीहा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में शनिवार को आयोजित बाल संसद चुनाव इसका जीवंत उदाहरण बना। मतदान, मतगणना और परिणाम की पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई। सबसे दिलचस्प मुकाबला प्रधानमंत्री पद का रहा, जहां सिट्टू यादव ने महज एक वोट से जीत दर्ज कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एक वोट ने बदल दी बाजी प्रधानमंत्री पद के चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिली। सिट्टू यादव को 53 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभय को 52 वोट प्राप्त हुए। मात्र एक वोट के अंतर से मिली जीत ने चुनाव को बेहद रोमांचक बना दिया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर तालियों और खुशी के माहौल से गूंज उठा। उपप्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री पद पर भी हुआ मुकाबला उपप्रधानमंत्री पद के लिए हुए चुनाव में जैस्मीन परवीन ने 49 मत हासिल कर विक्की यादव को पराजित किया। वहीं शिक्षा मंत्री पद पर खुश्बू राय ने 39 मत प्राप्त कर पियूष को हराकर जीत दर्ज की। विद्यार्थियों ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को उत्साह के साथ निभाया। कई पदों पर निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधि चुनाव में सुहानी, खुशी राय सहित अन्य कई प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। विद्यालय प्रशासन ने सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शिक्षकों ने निभाई चुनाव आयोग जैसी जिम्मेदारी पूरे चुनाव का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर की देखरेख में हुआ। नोडल शिक्षक संकुल पौरा राहुल राय ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई, जबकि मतदान अधिकारी के रूप में धर्मराज प्रसाद, सतीश कुमार और सुरेश कुमार ने निष्पक्ष मतदान और मतगणना सुनिश्चित कराई। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही। विजेताओं का हुआ जोरदार स्वागत मतगणना पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों का विद्यालय परिवार ने तालियों के साथ स्वागत किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनसे विद्यालय के हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई। पूरे परिसर में लोकतांत्रिक उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। 'बाल संसद से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता' प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर ने कहा कि बाल संसद केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे वे भविष्य में जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में परिवहन विभाग ने वसूला ₹2.35 लाख जुर्माना:चेकिंग अभियान में 7 गाड़ियां सीज, 35 के चालान किए
    Next Article
    शिक्षक पद पर समायोजन और 12 महीने मानदेय की मांग:शिक्षामित्रों ने सीएम को भेजा लेटर, कहा- रिटायर्ड की उम्र 62 साल हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment