Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक पद पर समायोजन और 12 महीने मानदेय की मांग:शिक्षामित्रों ने सीएम को भेजा लेटर, कहा- रिटायर्ड की उम्र 62 साल हो

    15 hours ago

    1

    0

    औरैया में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने शनिवार को दो बजे जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षामित्रों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की गई। संघ के जिलाध्यक्ष सन्त कुमार शुक्ला ने बताया कि सरकार द्वारा जारी शासनादेशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे शिक्षामित्रों में रोष है। संघ ने बताया कि 3 जनवरी 2025 को शासन ने शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी और महिला शिक्षामित्रों को पति के निवास स्थान की ग्राम पंचायत या वार्ड के विद्यालय में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद महानिदेशक स्कूल शिक्षा और निदेशक बेसिक शिक्षा ने भी जनपद स्तर पर समायोजन के निर्देश दिए थे। हालांकि, लखनऊ और बाराबंकी को छोड़कर अधिकांश जनपदों में यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, जिसके कारण शिक्षामित्रों को प्रतिदिन 30 से 80 किलोमीटर की दूरी तय कर विद्यालय जाना पड़ रहा है। संघ ने मांग की है कि टीईटी उत्तीर्ण और एनसीटीई के मानक पूरे करने वाले लगभग 60 हजार शिक्षामित्रों को सुपर टीईटी से छूट देकर शिक्षक पद पर समायोजित किया जाए। इसके अतिरिक्त, सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने, मानदेय को 11 महीने के बजाय 12 महीने करने और बेसिक स्कूलों में होने वाली स्पेशल टीईटी में शिक्षामित्रों को अवसर प्रदान करने की भी मांग की गई। संघ ने यह भी कहा कि अब तक हजारों शिक्षामित्रों का असमय निधन हो चुका है। उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और योग्यतानुसार परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष किरण त्रिपाठी, जिला मंत्री हरिओम बाजपेयी, दिनेश राजपूत, रंजना पाल, नीरज यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में स्कूल में लोकतंत्र का उत्सव:एक वोट से तय हुआ 'प्रधानमंत्री', बाल संसद चुनाव में छात्रों ने दिखाया लोकतांत्रिक जोश
    Next Article
    जंतर-मंतर पर युवाओं का संघर्ष लोकतंत्र की जीत:सत्यभान सिंह जनवादी बोले-यह सरकार का अहंकार पराजित हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment