Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर:15 साल के छात्र की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल

    16 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्र दिव्यांश तिवारी की मौत हो गई। उनकी 16 वर्षीय बहन वैष्णवी तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों भाई-बहन स्कूटी से स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। यह हादसा उस समय हुआ जब दिव्यांश और वैष्णवी, जो दसवीं कक्षा के छात्र-छात्रा हैं, इंग्लिश का दूसरा पेपर देकर अपने घर रौना लौट रहे थे। दिव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैष्णवी को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों रौना निवासी धीरज तिवारी के पुत्र-पुत्री हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय पुलिस और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन को क्रेन की मदद से हटाया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस टीम घटना के सभी तथ्यों पर काम कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीओ अरुण कुमार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 465 आवासीय भूखंडों की ई-लॉटरी:5 गुना लोगों ने आवेदन किया, शताब्दी नगर-जवाहरपुरम के लिए 2615 ने अप्लाई किया
    Next Article
    एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विनोद जाखड़:कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली चौराहे पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment