Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 465 आवासीय भूखंडों की ई-लॉटरी:5 गुना लोगों ने आवेदन किया, शताब्दी नगर-जवाहरपुरम के लिए 2615 ने अप्लाई किया

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर में आवासीय भूखंडों की मांग एक बार फिर से देखने को मिली है। कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) की ओर से शुक्रवार को 465 आवासीय भूखंडों की ई-लॉटरी कराई गई। उपलब्ध भूखंडों के मुकाबले 2615 आवेदन आए, यानी की ये संख्या भूखंडों से करीब पांच गुना ज्यादा रही। ई-लॉटरी प्राधिकरण परिसर में स्थित अटल बिहारी प्रेक्षागृह में उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल और सचिव अभय कुमार पांडेय की मौजूदगी में कराई गई। इन सेक्टरों के भूखंडों के लिए हुई लॉटरी केडीए ने 24 अक्टूबर 2025 को पूरा शेड्यूल जारी किया था। शताब्दी नगर सेक्टर-3 के 69, जवाहरपुरम सेक्टर-4 के 196, जवाहरपुरम सेक्टर-1 के 56 और सेक्टर-1ए के 144 भूखंडों को ई-लॉटरी के लिए रखा था। इनमें 60, 90, 112.50, 162, 200 और 300 वर्गमीटर श्रेणी के भूखंड शामिल थे। घर बैठे आवेदन, लाइव हुआ ड्रॉ ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण आवेदकों को बैंक या प्राधिकरण के चक्कर नहीं लगाने पड़े। इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे आवेदन किए गए। लॉटरी का लाइव प्रसारण प्रेक्षागृह में एलईडी स्क्रीन पर किया गया। जो आवेदक उपस्थित नहीं थे, उनके लिए केडीए के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई। 215 करोड़ की होगी आय इन 465 भूखंडों की बिक्री से प्राधिकरण को लगभग 215 करोड़ रुपए की आय होने का अनुमान है। सफल आवेदकों ने मौके पर खुशी जताई। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह, मुख्य नगर नियोजक मनोज कुमार, विशेष कार्याधिकारी सत् शुक्ला, मीनाक्षी गुप्ता, सहायक लेखाकार अखिलेश मिश्रा समेत विक्रय जोन-2बी का स्टाफ मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीडीए ने एयरपोर्ट के रावतपुर में की कार्रवाई:15 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, भू माफियाओं पर FIR की तैयारी
    Next Article
    चंदौली में स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर:15 साल के छात्र की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment