Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विनोद जाखड़:कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली चौराहे पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई

    18 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विनोद जाखड़ की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई और 'राहुल गांधी जिंदाबाद, विनोद जाखड़ जिंदाबाद' के नारे लगाए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 20 फरवरी को विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय छात्र संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। जाखड़ इससे पहले राजस्थान प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष और राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर शीर्ष स्तर पर चर्चाएं चल रही थीं। विभिन्न प्रदेशों के कई नेताओं के साक्षात्कार भी हुए, जिसके बाद राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ को यह राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई। गुप्ता ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें वरुण चौधरी के साथ काम करने का अवसर मिला और अब नए अध्यक्ष के निर्देशन में भी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जाएगा। अंशु गुप्ता ने यह भी कहा कि विनोद जाखड़ स्वयं छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं और कॉलेज-विश्वविद्यालय की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। उनके नेतृत्व में पूरे देश में एनएसयूआई और मजबूत होगी तथा अधिक छात्र संगठन से जुड़ेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग दोहराई। गुप्ता ने कहा कि छात्रों को उनका लोकतांत्रिक अधिकार मिलना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर:15 साल के छात्र की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    राष्ट्रीय लोक दल ने सोनभद्र में महिला कार्यकारिणी बनाई:दर्जनों महिलाओं को मिली नई जिम्मेदारी, पार्टी मजबूत करने का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment