Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई:भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, संकल्प लिया

    13 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर पीडीडीयू नगर के परमार कटरा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने पीडीडीयू जंक्शन के यार्ड क्षेत्र में खंभा संख्या 673/1278 पर भी पुष्प अर्पित किए, जहां उनका पार्थिव शरीर मिला था। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि मानवता के कल्याण की बात होने पर पंडित जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत संपूर्ण मानवजाति को मार्गदर्शन देते रहेंगे। सिंह ने लखनऊ में स्थापित पंडित जी की प्रतिमा को 'प्रेरणा स्थल' नाम दिए जाने पर सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने अपने संबोधन में कहा - पंडित जी का मानना था कि भोजन से लेकर विचारों तक आत्मनिर्भरता ही राष्ट्र को विश्व में सम्मानजनक स्थान दिला सकती है। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सिंह ने यह भी बताया कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें पंडित जी के विचारों के अनुरूप कार्य कर रही हैं, जिससे देश और प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है। इस कार्यक्रम में सतीश चौहान, सुनील श्रीवास्तव, प्रियंका तिवारी, मनोज जायसवाल, महेंद्र पटेल, जय किशन, रमेश चौहान, सुरेंद्र चौहान, विभूति जायसवाल, चंदेश्वर जायसवाल, धीरज चौहान, पंकज शर्मा, राजीव, डब्बा तिवारी, डॉ. विजय मिश्रा, भानु तिवारी, विकेश, दीपू और अजय गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर के लिए बजट में कोई विशेष घोषणा नहीं:छात्रों-शिक्षकों, महिलाओं को लाभ; असिस्टेंट प्रोफेसर बोले-अर्थव्यवस्था को कर्ज में धकेला
    Next Article
    टेट के खिलाफ अयोध्या में अंतिम सांस तक संघर्ष होगा:डॉ संजय सिंह बोले-शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment