Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में डायग्नोस्टिक सेंटर की जगह बदली:हाईकोर्ट के सामने बनेगा संविधान पार्क, अब विराज खंड में होगा निर्माण

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में प्रस्तावित हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर की लोकेशन बदल दी गई है। पहले यह सेंटर फैजाबाद रोड स्थित हाईकोर्ट के सामने एलडीए की खाली जमीन पर बनाया जाना था, लेकिन अब यहां ‘संविधान पार्क’ विकसित किया जाएगा। डायग्नोस्टिक सेंटर को गोमती नगर के विराज खंड में वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिह्नित जमीन पर शिफ्ट करने की योजना तैयार की गई है। करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस सेंटर का निर्माण सीएसआर फंड से होगा। इसके लिए एलडीए से जमीन मांगी गई है और प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अधिकारियों को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत तैयार इस परियोजना का उद्देश्य राजधानी में बढ़ते मरीजों के दबाव को कम करना है। खासकर कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर जांच सुविधा उपलब्ध कराना इसका लक्ष्य है। सेंटर में इमेजिंग, रेडियो डायग्नोस्टिक, रेडियोथेरेपी और पैथोलॉजी की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। मरीजों की जांच किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में कराई जाएगी। इसके अलावा मेदांता हॉस्पिटल, अपोलो हॉस्पिटल और चरक हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से भी सहयोग लिया जाएगा। दो दौर की हो चुकी बैठक सेंटर के संचालन को लेकर अफसरों की दो बार बैठक हो चुकी है। शहीद पथ स्थित मेदांता में हुई बैठक में विशेषज्ञों और पैरामेडिकल स्टाफ की जरूरत पर मंथन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आवश्यक स्टाफ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। बड़े संस्थानों पर कम होगा दबाव फिलहाल राजधानी में कैंसर सहित गंभीर बीमारियों का इलाज मुख्य रूप से केजीएमयू, लोहिया और पीजीआई में ही होता है। यहां मरीजों की संख्या अधिक होने से रेडियो डायग्नोस्टिक और रेडियोथेरेपी जांच के लिए लंबी तारीख मिलती है। नए सेंटर के बनने से इन संस्थानों पर दबाव कम होगा और मरीजों को समय पर जांच सुविधा मिल सकेगी। उधर, हाईकोर्ट के सामने विकसित होने वाले संविधान पार्क में संविधान से जुड़ी प्रमुख पंक्तियों और मूल्यों को प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि आमजन में संवैधानिक जागरूकता बढ़ाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपनी डेयरी चला रहीं मंडल की 50 हजार महिलाएं:MPO से मिली राह; रोज जुटा रहीं 1.60 लाख लीटर दूध
    Next Article
    चंदौली में वृहद विधिक सहायता शिविर आयोजित:हाईकोर्ट न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ने किया उद्घाटन, योजनाओं की जानकारी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment