Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में व्यापारी सम्मेलन, हितों की रक्षा पर जोर:प्रदेश अध्यक्ष कंछल बोले- व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली के एक लॉन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से व्यापारी सम्मेलन और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल और प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। अपने संबोधन में पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि देश के करीब 70 करोड़ लोगों को रोजगार देने में व्यापारी समाज की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों में इतनी क्षमता है कि वे मिट्टी को भी सोना बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का गठन व्यापारियों के हितों की रक्षा और उन्हें समाज में सम्मान दिलाने के उद्देश्य से किया गया है। प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि ने भी कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे व्यापारी छोटा हो या बड़ा, उसका सम्मान जरूरी है और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापारी समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि जनपद के व्यापारी आज पूरी तरह संगठित और मजबूत हैं तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार मंडल हर समय तत्पर है। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न बाजारों के 151 व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राकेश मोदनवाल, अशोक केसरी, गुरदीप सिंह, राजकुमार जायसवाल, देशदीप मित्तल, महमूद आलम, राजेश अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि, मनोज अग्रहरि, सतनाम सिंह और सतीश सेठ सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत:घर पहुंचा दोनों चचेरे भाइयों के शव, शाम को उठा जनाजा
    Next Article
    कानपुर में खाली कुकर-कढ़ाई लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:गैस किल्लत और महंगाई पर सरकार को घेरा, बोले- सरकार गैस की कालाबाजारी रोके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment