Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत:घर पहुंचा दोनों चचेरे भाइयों के शव, शाम को उठा जनाजा

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। शाम को जब दोनों का जनाजा एक साथ उठा, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। कस्बे के वार्ड आजाद नगर निवासी 24 वर्षीय आदिल मंसूरी पुत्र उस्मान मंसूरी और 19 वर्षीय समीर मंसूरी पुत्र इस्लाम मंसूरी देर रात बाइक से गांव से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने रात में ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के रिश्तेदार पहुंचे, क्योंकि परिवार के सदस्य गहरे सदमे में थे और वहां आने की स्थिति में नहीं थे। सोमवार शाम जब दोनों भाइयों के शव घर पहुंचे तो एक बार फिर चीख-पुकार मच गई। मृतकों की मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में जब दोनों चचेरे भाइयों का जनाजा एक साथ उठा तो यह दृश्य देखकर आसपास के लोग भी भावुक हो गए। एक ही परिवार के दो युवकों की एक साथ मौत से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। मृतक आदिल मंसूरी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और कस्बे में एक मुर्गे की दुकान पर काम करता था। उसके परिवार में छोटा भाई साजिद और बहन यास्मीन हैं। पिता उस्मान मंसूरी राजमिस्त्री का काम करते हैं। बेटे की असमय मौत से मां अफसाना बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं समीर मंसूरी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और कस्बे में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता था। उसके परिवार में छोटा भाई समद मंसूरी और बहनें मुस्कान व इल्मा हैं। पिता इस्लाम मंसूरी भी राजमिस्त्री का काम करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में IPL मैचों में M-Ticket से मिलेगी एंट्री:LSG ने फैंस के लिए शुरू की नई व्यवस्था, पहले मैच के टिकट बुक माई शो पर लांच
    Next Article
    चंदौली में व्यापारी सम्मेलन, हितों की रक्षा पर जोर:प्रदेश अध्यक्ष कंछल बोले- व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment