Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली राज्यसभा सांसद ने ‘धान बीज बैंक’ की मांग उठाई:कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा पत्र, क्वालिटी सीड उपलब्ध कराने की पहल

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने जनपद में ‘धान बीज बैंक’ की स्थापना की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा। सांसद ने कहा कि बीज बैंक बनने से स्थानीय और पारंपरिक धान की किस्मों का संरक्षण किया जा सकेगा और किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होंगे। सांसद ने पत्र में बताया कि चंदौली कृषि की दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद है और बड़ी आबादी की आजीविका खेती पर निर्भर है। जिले में किसान बड़े पैमाने पर धान का उत्पादन करते हैं। ऐसे में स्थानीय धान की किस्मों को संरक्षित करने और बेहतर बीज उपलब्ध कराने के लिए संस्थागत व्यवस्था जरूरी है। दर्शना सिंह ने बताया कि चंदौली की पारंपरिक अदमचीनी चावल की किस्म को वर्ष 2023 में जीआई टैग मिल चुका है। वहीं, यहां का प्रसिद्ध काला चावल उत्तर प्रदेश की ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) योजना में शामिल है। इन विशिष्ट किस्मों की अपनी अलग पहचान है और इनके संरक्षण से जिले की कृषि विरासत को सुरक्षित रखा जा सकता है। बीज संरक्षण के साथ किसानों को मिलेगा लाभ सांसद ने कहा कि धान बीज बैंक के माध्यम से स्थानीय एवं पारंपरिक किस्मों के बीजों का सुरक्षित संरक्षण किया जा सकेगा। जरूरत के अनुसार इनका बीज उत्पादन बढ़ाकर किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ अपनी पारंपरिक फसलों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। देश-विदेश में निर्यात की संभावनाएं दर्शना सिंह ने कहा कि विशिष्ट धान की किस्मों के बीज और उत्पादों के देश के अन्य राज्यों के साथ विदेशों में भी निर्यात की संभावनाएं विकसित की जा सकती हैं। इससे चंदौली की कृषि पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी और किसानों की आय बढ़ाने के नए अवसर पैदा होंगे। सांसद ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया कि चंदौली में ‘धान बीज बैंक’ की स्थापना के प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए इसे स्वीकृति प्रदान करने की दिशा में पहल की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मारपीट-अपमान मामले में चार को सजा:भदोही कोर्ट ने 2.5 साल कैद और 12 हजार रुपए का जुर्माना लगाया
    Next Article
    मिर्जापुर के स्टेशनों पर 'एक स्टेशन, एक उत्पाद' योजना लागू:स्थानीय हस्तशिल्प और खाद्य पदार्थों के लिए लगेंगे स्टॉल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment