Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्र ग्रहण के कारण सोमवार रात होलिका दहन:फर्रुखाबाद में रोली-अक्षत से हुई पूजा, कई जगह जली होलिका

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन सोमवार रात को किया गया। मंगलवार को चंद्र ग्रहण के कारण सूतक लगने से एक दिन पहले ही यह परंपरा निभाई गई। शहर से लेकर गांवों तक महिलाओं ने विधि-विधान से होलिका पूजन किया। महिलाओं ने घरों में बनाए गए पारंपरिक पकवानों, रोली और अक्षत के साथ होलिका की पूजा की। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बुराइयों के नाश की कामना की। सामूहिक रूप से होलिका की परिक्रमा कर नारियल, गेहूं की बालियां और अन्य पूजा सामग्री अर्पित की गई। देखिए, 6 तस्वीरें…. होलिका स्थलों को युवाओं ने रंगीन झालरों, लाइटिंग और गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया था। चांदनी और लकड़ी की समुचित व्यवस्था देर रात तक की गई। हालांकि, कुछ स्थानों पर होलिका का दहन रात 12 बजे के बाद शुभ मुहूर्त में किया गया। लाल दरवाजा निवासी आशीष मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण सोमवार रात को ही होलिका की पूजा की गई। चंद्र ग्रहण के चलते रंग अब बुधवार को खेला जाएगा। आवास विकास निवासी यतीश चंद्र मिश्रा ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रात 12 बजे के बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त था। वही पूजन के बाद एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनकाउंटर में मारे गए जीशान की शादी होनी थी:पिता बोले- लड़की देख रहे थे; यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेत भाइयों ने कपड़े बदले
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में होली दहन से बिजली के खंभे में आग:नई मंडी के घेर खत्ती में तार जले, एक घंटे में आग बुझी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment