Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्र ग्रहण पर लखीमपुर खीरी में मंदिर बंद:शाम सवा सात बजे शुद्धिकरण के बाद खुलेंगे कपाट

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। सुबह नियमित आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों के द्वार बंद कर दिए गए, जिन्हें ग्रहण समाप्त होने के बाद शाम करीब सवा सात बजे पुनः खोला जाएगा। शहर के प्रसिद्ध संकटा देवी मंदिर में भी ग्रहण अवधि के दौरान दर्शन-पूजन स्थगित रहा। मंदिर आरती समिति के सदस्य कमल मिश्रा ने बताया कि ग्रहण समाप्ति के बाद विधिवत शुद्धिकरण किया जाएगा। इसके उपरांत भगवान का विशेष श्रृंगार, भोग अर्पण और संध्या आरती संपन्न होगी। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में पूजा-पाठ और देव प्रतिमाओं का स्पर्श वर्जित होता है। इसी परंपरा के तहत ग्रहण अवधि में मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण कर नियमित दर्शन-पूजन दोबारा शुरू किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के बाद ही मंदिर पहुंचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में 5 तस्कर गिरफ्तार:6 गोवंश, असलहे-कारतूस समेत नशीले इंजेक्शन बरामद
    Next Article
    सीतापुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पत्नी ने चौकी इंचार्ज पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment