Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 5 तस्कर गिरफ्तार:6 गोवंश, असलहे-कारतूस समेत नशीले इंजेक्शन बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 गोवंशों को वध के लिए ले जा रहे 5 अंतर्राज्यीय गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। हलिया थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस और नशीले इंजेक्शन भी बरामद किए गए। पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि हलिया क्षेत्र के देवरी स्थित पंचायत भवन के पास एक पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक गोवंशों को बांधकर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मथुरा प्रसाद बिन्द, लाल बहादुर राम (भभुआ, बिहार), सहलू (मड़िहान), राजेश कोल और घोप्पे (थाना लालगंज, मिर्जापुर) के रूप में हुई है। पिकअप वाहन से कुल 6 गोवंश बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, आरोपियों के पास से 2 देशी तमंचा (315 बोर), 2 जिंदा कारतूस, 1 पिस्टल (32 बोर), 2 जिंदा कारतूस, 1 चापड़, 1 चाकू, 8 नशीले इंजेक्शन और जानवरों के लिए नशीली दवा की एक शीशी भी जब्त की गई। घटना में इस्तेमाल किए गए बिना नंबर के पिकअप वाहन को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में हलिया थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सहलू पुत्र बबुल्ली एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर गोवध निवारण अधिनियम और गैंगेस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों पर भी पूर्व में गो-तस्करी और संबंधित धाराओं में मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। इस कार्रवाई में हलिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव और थाना लालगंज के प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लापता 13 साल का लड़का 5 महीने बाद मिला:ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने हिसार से बरामद किया, परिजनों को सौंपा
    Next Article
    चंद्र ग्रहण पर लखीमपुर खीरी में मंदिर बंद:शाम सवा सात बजे शुद्धिकरण के बाद खुलेंगे कपाट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment