Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत कर रहा युद्ध की तैयारी, डरे पाकिस्तानी राष्ट्रपति बोले- आइए बैठकर बातचीत करते हैं

    3 hours from now

    1

    0

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के महीनों बाद, पाकिस्तान के भयभीत राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दावा किया कि नई दिल्ली उनके देश के खिलाफ एक और युद्ध की तैयारी कर रही है। हालांकि, जरदारी ने नई दिल्ली से पीछे हटने और बातचीत की मेज पर लौटने का आग्रह किया।इसे भी पढ़ें: दो साल के लिए करो बाहर... पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बिफरे शाहिद अफरीदी, PCB से कर दी ये मांगभारत के नेता एक और युद्ध की तैयारी कर रहे हैं: जरदारीजरदारी ने सोमवार को विपक्ष के विरोध के बीच संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा भारत के नेता एक और युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। क्षेत्रीय शांति के आजीवन समर्थक के रूप में मैं इसकी सिफारिश नहीं करूंगा। मेरा उनसे (भारत से) संदेश है कि वे युद्ध के मैदानों से हटकर सार्थक वार्ता की मेजों पर आएं, क्योंकि क्षेत्रीय सुरक्षा का यही एकमात्र मार्ग है,” जरदारी ने अपने संबोधन में कहा। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, भारत और पाकिस्तान 2025 में चार दिनों तक सीमा पार सैन्य संघर्ष में शामिल रहे थे।इसे भी पढ़ें: Iran जंग में व्यस्त थी दुनिया, चुपचाप तहलका मचा गए भारत-रूसभारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर शुरू कियाभारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर नामक सैन्य अभियान के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में लक्ष्यों पर सटीक हमले किए। इन हमलों में आतंकवादी ढाँचे और हवाई रक्षा स्थलों सहित कई स्थानों को निशाना बनाया गया। हालांकि, दोनों पड़ोसी देशों ने चार दिनों के भीतर युद्धविराम पर सहमति जताई। जरदारी ने राष्ट्रपति के रूप में संसद के संयुक्त सत्र को अपने नौवें संबोधन के दौरान यह बात कही। उनके संबोधन में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की, जिन्होंने जरदारी जाओ और खान को रिहा करो के नारे लगाए। लेकिन जरदारी ने बिना विचलित हुए अपना संबोधन पूरा किया। उनके संबोधन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Middle East में बढ़े Tension के बीच PM Modi का एक्शन, खाड़ी देशों के राष्ट्राध्यक्षों से साधा संपर्क
    Next Article
    Tehran में हड़कंप, Israeli Attack में Khamenei के बाद अब नए Defense Minister भी ढेर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment