Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्रग्रहण- अयोध्या और मथुरा में मंदिरों के कपाट बंद हुए:शाम 7 बजे खुलेंगे, काशी में गंगा आरती सवा घंटे लेट होगी

    1 hour ago

    1

    0

    आज 3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण है। ग्रहण दोपहर 3.21 बजे शुरू होगा और शाम 6.47 मिनट तक रहेगा। ऐसे में भारत में शाम को ग्रहण लगा हुआ चंद्र उदय होगा। सूतक और ग्रहण के समय में रंग-गुलाल खेलना, उत्सव मनाना, पूजा-पाठ करना शुभ नहीं माना जाता। सूतक में ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी सहित सभी मंदिरों में सुबह 8:15 बजे भोग लगाया गया। इसके बाद सुबह 9 बजे से मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। शाम 6:47 बजे तक चंद्र ग्रहण काल रहेगा। ग्रहण समाप्ति के बाद शाम 7:15 बजे मंदिर में प्रवेश कर गर्भगृह की विधिवत साफ-सफाई और श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद रात 8:30 बजे संध्या आरती के साथ दर्शन-पूजन शुरू कर दिया जाएगा। मथुरा में मंदिरों के कपाट सुबह 9 बजे बंद कर दिए गए। अब शाम को 7 बजे सेवायत मंदिर में प्रवेश करेंगे। साफ-सफाई और पूजा के बाद रात 8 बजे दर्शन के लिए कपाट खोले जाएंगे। रात 9:55 बजे शयन आरती होने के बाद 10 बजे छींटा देकर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। काशी में दशाश्वमेध घाट पर कराई जाने वाली रोज शाम की आरती सवा घंटे देरी से होगी। काशी विश्वनाथ धाम के कपाट भी चंद्रग्रहण के दौरान पौने तीन घंटा बंद रहेंगे। शाम 4:30 बजे कपाट बंद होंगे, फिर शाम 7:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोला जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में जलती होलिका से निकला पंडा, VIDEO:25 फीट ऊंची धधकती लपटें, शरीर बिल्कुल झुलसा नहीं; विदेशी देखकर हैरान
    Next Article
    एनकाउंटर में मारे गए जीशान की शादी होनी थी:पिता बोले- लड़की देख रहे थे; यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेत भाइयों ने कपड़े बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment