Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्रग्रहण-होली पर अयोध्या पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम:रामलला के दर्शन करेंगे विजय कुमार सिन्हा, बोले– दुनिया को युद्ध नहीं, शांति चाहिए

    2 hours ago

    1

    0

    बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा चंद्रग्रहण और होली के पावन अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या पहुंचे। वे राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रहण पूर्ण होने के बाद विधि-विधान से दर्शन करेंगे। ग्रहण के बाद करेंगे विधिवत पूजा सिन्हा ने कहा कि धार्मिक परंपराओं के अनुसार ग्रहण समाप्ति के बाद ही मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या आना सदैव आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है और रामलला के दर्शन जीवन को नई दिशा देते हैं। ईरान-अमेरिका तनाव पर जताई चिंता मीडिया से बातचीत में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी प्रतिक्रिया दी। ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानवता संकट के दौर से गुजर रही है। दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि शांति और संवाद की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से वैश्विक शांति का समर्थक रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संवाद के माध्यम से समाधान की बात करते रहे हैं, जो आज के समय में बेहद प्रासंगिक है। बंगाल चुनाव पर बोले– बदलाव के लिए तैयार जनता पश्चिम बंगाल के चुनावी परिदृश्य पर उन्होंने कहा कि वहां की जनता अब बदलाव चाहती है और घुसपैठ जैसे मुद्दों को बर्दाश्त नहीं करेगी। लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और आने वाले समय में इसका असर दिखाई देगा। यूपी को बताया सकारात्मक परिवर्तन की भूमि उत्तर प्रदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बुद्ध की भूमि से निकला संदेश पूरे देश को दिशा देता है। प्रदेश में विकास और सकारात्मक परिवर्तन की झलक साफ दिखाई दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव सैफई में खेलेंगे होली:चुनाव से पहले गरमाया राजनीतिक माहौल, प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ता
    Next Article
    रामपुर में ईरान के सर्वोच्च नेता को श्रद्धांजलि:पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां ने मजलिस में शोक व्यक्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment