Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा के पूर्व मंत्री गोपी नाथ वर्मा का निधन:लंबे समय से बीमार चल रहे थे, 1980 में पहली बार टांडा से विधायक बने थे

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और टांडा के पूर्व विधायक गोपी नाथ वर्मा का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। गोपी नाथ वर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनता पार्टी से की थी। 1980 में उन्होंने टांडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और मात्र 52 वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विधायक बने। बाद में वे समाजवादी विचारधारा से जुड़े और सपा में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी में उन्होंने जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभाईं और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका अदा की। उनके निधन पर पूर्व मंत्री व विधायक राम मूर्ति, सांसद लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री राम अचल राजभर, शंखलाल मांझी, पूर्व एमएलसी हीरा लाल और जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में होली पर हुआ रंगरसिया उत्सव:हरियाली वाटिका में हुए 18वें महोत्सव में झूमे लोग, कार्यक्रम में दिखी ब्रज की छटा
    Next Article
    Israel US Iran War Live Updates: ईरान से जंग के बीच ब्रिटेन और स्पेन पर भड़के ट्रंप, बोले- 'मुझे कभी नहीं मिली तारीफ'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment