Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में होली पर हुआ रंगरसिया उत्सव:हरियाली वाटिका में हुए 18वें महोत्सव में झूमे लोग, कार्यक्रम में दिखी ब्रज की छटा

    2 hours ago

    1

    0

    हरियाली वाटिका में आयोजित 18वां रंगरसिया महोत्सव इस बार सांस्कृतिक विविधता, रचनात्मक अभिव्यक्तियों और दर्शकों की जबरदस्त सहभागिता के कारण यादगार बन गया। सुसज्जित मंच, पारंपरिक परिधानों की आभा और लगातार गूंजती तालियों ने पूरे परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रैपर डांस एकेडमी के देव राजपूत के निर्देशन में नन्हे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत श्रद्धामयी गणेश वंदना से हुआ, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात एकता डांस अकादमी के बच्चों ने फिल्मी और सांस्कृतिक धुनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साहित्यिक सत्र में वरिष्ठ गीतकार राजेन्द्र मिलन, राज बहादुर राज, अंगद धारिया, रमेश पंडित और इशान देव ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज, संस्कृति और संवेदनाओं को स्वर दिया। श्रोताओं ने हर प्रस्तुति पर जोरदार तालियों से उत्साहवर्धन किया। ब्रज संस्कृति की छटा रमेश गौतम के निर्देशन में लोकगायन और लोकनृत्य के जरिए मंच पर जीवंत हो उठी। वहीं वृंदावन बांसुरी संस्था के विनय गोस्वामी के मार्गदर्शन में राधा-कृष्ण की फूलों की होली और आकर्षक मयूर नृत्य ने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संगम का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया। देर रात तक चले इस आयोजन में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन समिति के सदस्यों और रंगरसिया परिवार के सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने आयोजन की भव्यता और सांस्कृतिक प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेशनल सब-जूनियर वॉलीबॉल:यूपी की टीम बनी चैंपियन, गोरखपुर के आयुष्मान ने बढ़ाया मान
    Next Article
    सपा के पूर्व मंत्री गोपी नाथ वर्मा का निधन:लंबे समय से बीमार चल रहे थे, 1980 में पहली बार टांडा से विधायक बने थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment