Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में प्रदर्शन:शामली में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    1

    0

    भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शामली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले और उन्हें पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में था। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कुछ दिन पहले गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में विनोद कुमार सहनी निषाद की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान बाराबंकी के रामनगर में पुलिस ने उन्हें रोक दिया और उनके काफिले पर हमला किया गया। शामली पहुंचे भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर प्रभात अनुज भारती ने कहा कि उनके नेता, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद गरीब, मजदूर, दलित, मुस्लिम, पिछड़े और शोषित-वंचित समाज की आवाज हैं। रोके जाने की घटना की जांच कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन में काफिले पर हुए हमले और चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने की घटना की जांच की मांग की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी अपील की। प्रदर्शन में राव मौसम अली, विधानसभा प्रभारी राजकुमार, अंकुश गौतम, सुमित महावत, गौरव कुमार, सतेंद्र झाल, मोहम्मद अली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने ‘भीम आर्मी जिंदाबाद’ और ‘आजाद समाज पार्टी जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलेम सरायं दधिकांदों मेले में दो गुटों में जमकर मारपीट:एक-दूसरे पर टूट पड़े युवक, लात-घूंसों का वीडियो वायरल,
    Next Article
    'पुलिस ने कहा था मार दो, मैंने मार दिया':रायबरेली में पत्नी के प्रेमी की हत्या कर बोला- वकील को बुलाओ, प्रधान के बेटे का सिर कूचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment