Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पुलिस ने कहा था मार दो, मैंने मार दिया':रायबरेली में पत्नी के प्रेमी की हत्या कर बोला- वकील को बुलाओ, प्रधान के बेटे का सिर कूचा

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली में प्रेमिका और उसके पति ने प्रधान के बेटे को ईंट से कूच-कूचकर मार डाला। दोनों ईंट और डंडे से उसे तब तक पीटते रहें, जबतक उसने दम नहीं तोड़ दिया। हत्या के बाद महिला के पति ने कहा- वकील को फोन करो मैंने इसे मार दिया है…। इसके चक्कर में मैंने थाने में तीन बार शिकायत दी। वहीं, महिला ने कहा- पुलिस ने कहा था मार दो, मैंने मार दिया। घटना 12 सितंबर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे की बछरावां थाने की है। रविवार को हत्या के बाद का वीडियो सामने आया है। दरअसल, महिला की यह दूसरी शादी है। पहली शादी के दौरान प्रधान के बेटे का उससे अफेयर हो गया था। इसी के चलते उसका पति से तलाक भी हुआ था। दूसरी शादी के बाद भी प्रधान का बेटा उसके ससुराल आकर उसे परेशान करता था। शनिवार को भी वह महिला से मिलने पहुंचा था। जिला मुख्यालय से घटनास्थल की दूरी 27 किलोमीटर है। सिलसिलेवार पूरी घटना पढ़िए… अफेयर के चलते पहले पति से तलाक हुआ खैरहनी गांव में सुरेंद्र अपनी पत्नी सोनी और बच्चों के साथ रहता है। सुरेंद्र सेल्समैन का काम करता है। सोनी ने सुरेंद्र से दूसरी शादी की है। उसकी पहली शादी साल 2010 में छतैया गांव के अमित से हुई थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी भी है। सोनी की मुलाकात प्रधान गणेश प्रसाद के बेटे रमाकांत (35) से हुई। रमाकांत अपने माता-पिता का इलौता बेटा था। दोनों के बीच में अफेयर हो गया। इसी के चलते अमित और सोनी का 7 साल बाद तलाक हो गया। बेटा अमित के साथ रहने लगा और बेटी सोनी के साथ मायके बछरावां चली आई। दूसरी शादी की, फिर भी रमाकांत ने पीछा नहीं छोड़ा इसके बाद सोनी ने 2017 में सुरेंद्र से शादी कर ली। दोनों एक बेटा भी है। पहले पति अमित की बेटी भी सुरेंद्र और सोनी के साथ रहने लगी। रमाकांत ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह अक्सर उससे मिलने के लिए उसके ससुराल पहुंच जाता था। कई बार सोनी ने उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना। अंत में परेशान होकर सुरेंद्र और सोनी ने बछरावां थाने में रमाकांत की शिकायत की। रमाकांत को मरने तक पीटता रहा सुरेंद्र इसके बावजूद वह नहीं माना। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे रमाकांत अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से खैरहनी पहुंचा। सुरेंद्र के घर से 200 मीटर पहले रोड पर सुरेंद्र ने अपनी कार खड़ी कर दी। इस बीच सुरेंद्र उसका भाई और सोनी वहां पहुंचे। सुरेंद्र ने रमाकांत को घर आने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच विरेंद्र को भी चोट आ गई। मौके पर गांव के लोग भी जुट गए। भाई की चोट देखकर सुरेंद्र को गुस्सा आ गया। उसने सड़क पर पड़े ईंट से रमाकांत के सिर पर वार कर दिया। उसे तब तक मारता रहा, जबतक वह मर नहीं गया। सोनी बोली- पुलिस ने कहा था जो मन में आए करो इसके बाद सोनी और सुरेंद्र दोनों ने लोगों से कहा- इसने परेशान कर के रख दिया था। कई बार समझाया पर माना नहीं। वकील को फोन करो मैंने इसे मार दिया…। इसके चक्कर में मैंने थाने में तीन बार शिकायत दी। पुलिस ने कहा था- मार दो, मैंने मार दिया। वहीं, ,सोनी ने कहा- पुलिस ने कहा था अगर ना माने तो तुम्हारे मन में जो आए वो करो। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि सुरेंद्र और उसके भाई विरेंद्र और सोनी को 13 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- वाराणसी में 40 साल के MS डॉक्टर ने सुसाइड किया:हेरिटेज हॉस्पिटल की OT से इंजेक्शन लाए, हाथ में सुई लगाई; बेड पर लाश मिली वाराणसी में 40 साल के डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। शनिवार रात कमरे में उन्होंने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन हाथ में लगाकर जान दी। बेड पर उनका शव बैठी हुई हालत में मिला। डॉ. शुभांकर गौतम हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 3 साल से यूरोलॉजिस्ट थे। यह वाराणसी का बड़ा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज है। शुभांकर ने एम्स से MS और फिर MCh की डिग्री हासिल की थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में प्रदर्शन:शामली में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    मेरठ में नितिन हत्याकांड के 2 आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट:पुलिसभर्ती की तैयारी करने वाले युवक की गोली मारकर की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment