Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौसी में ई-रिक्शा पलटने से बुजुर्ग की मौत, VIDEO:जलभराव के कारण हादसा, व्यापार मंडल ने ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौसी में जलभराव के कारण एक ई-रिक्शा पलटने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह हुई। मृतक की पहचान बदायूं जनपद के दासपुर गांव निवासी शेर सिंह के रूप में हुई है, जो चंदौसी में रहकर डेकोरेशन का काम करता था। यह हादसा जनपद संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सीकरी गेट स्थित सलीम की पुलिस के निकट हुआ। बुधवार सुबह लगभग 9 बजे शेर सिंह ई-रिक्शा में सवार होकर गणेश कॉलोनी जा रहे थे। सड़क पर हुए जलभराव के कारण ई-रिक्शा का पहिया एक गड्ढे में चला गया, जिससे डेकोरेशन के भारी सामान से लदी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। ई-रिक्शा पलटने के बाद चालक ने शोर मचाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बुजुर्ग शेर सिंह को ई-रिक्शा के नीचे से बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल शेर सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने बुजुर्ग की मौत की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि ई-रिक्शा के नीचे दबकर बदायूं निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि मृतक काफी समय से चंदौसी कस्बे में रहकर डेकोरेशन का काम कर रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बुधवार की शाम 04 बजे अखिल भारतीय जो व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता ने अन्य व्यापारियों एवं मूल्य वीडियो के साथ थाना पुलिस के पास पहुंचकर नगर पालिका ठेकेदार के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने थाना पुलिस को बताया कि जल भराव की समस्या को लेकर के धरना दिया था और हमें आश्वासन दिया गया था की होली के त्योहार से पहले इसे सही कर दिया जाएगा लेकिन होली का त्यौहार भी बीत गया और लगभग रमजान का महीना भी बीतने जा रहा है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है और आज यह घटना हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में नवीन जिनालय में भगवान शांतिनाथ का महामस्तिकाभिषेक:मुनि सुधासागर महाराज ने कहा- धन-वैभव के साथ धर्म बुरा नहीं
    Next Article
    मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने जीते 25 पदक:राज्य बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता में मंडल ने तीसरा स्थान पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment