Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में नवीन जिनालय में भगवान शांतिनाथ का महामस्तिकाभिषेक:मुनि सुधासागर महाराज ने कहा- धन-वैभव के साथ धर्म बुरा नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के नेशनल हाईवे स्थित रौड़ा नवीन जिनालय में भगवान श्री 1008 शांतिनाथ का महामस्तकाभिषेक संपन्न हुआ। यह आयोजन तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक श्रमण सुधासागर महाराज के संघ सानिध्य में प्रभावना पूर्वक किया गया। इससे पूर्व पुण्यार्जक परिवारों ने नवीन जिनालय पर कलशारोहण और ध्वजारोहण का पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु अभिषेक के उपरांत सुधासागर महाराज द्वारा शांतिधारा से हुआ। इस शांतिधारा का पुण्यार्जन संजीव बजाज परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए सुधासागर महाराज ने कहा कि संसार में कर्मों की विचित्रता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो संसार बुरा है और न ही धन-वैभव, बशर्ते धर्म साथ हो। यदि संसार के साथ धर्म चलता है, तो जीवन का कल्याण होता है और विनाश नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म कर्मों को नहीं रोक सकता, बल्कि वह धर्मात्मा को बचाता है। नगर की सीमाओं के विस्तार पर मुनि ने कहा कि जहां सीमाएं बढ़ रही हैं, उसी अनुपात में मंदिर भी बड़े होने चाहिए। इससे श्रावकों का पुण्य जागृत रहेगा और लोगों को धर्म से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। मंदिर पर कलशारोहण की महिमा बताते हुए मुनि श्री ने कहा कि जिस तरह शिखर पर कलश चमकता है, वैसे ही पुण्यार्जक का यश भी बढ़ता है। इससे पूर्व प्रतिष्ठाचार्य बालब्रह्मचारी प्रदीप ने विधिविधान पूर्वक मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराईं। इसमें विनोद कुमार, ब्रह्मचारिणी मंजू दीदी, शिखरचंद किसलवास और आनंद जैन देलवारा परिवार ने मंदिर शिखर पर कलशारोहण का पुण्यार्जन किया। अनिल जैन अंचल, भगवानदास कॅलगुवा और निर्मलचंद कुम्हेड़ी परिवार द्वारा ध्वजारोहण का पुण्यार्जन किया गया। भामंडल का पुण्यार्जन कोमलचंद रौड़ा, डॉ. राजेंद्र रौड़ा और संजीव राजीव चौधरी परिवार ने किया, जबकि छत्र का पुण्यार्जन प्रदीप जैन और प्रसन्न कुमार किसलवास परिवार द्वारा किया गया। सुधासागर महाराज अपने संघ सहित ग्राम गैचवारा से पदविहार करते हुए नवीन जिनालय रौड़ा पहुंचे। यहां प्रमुख रूप से संजीव जैन, राजीव जैन, गौरव जैन बजाज, विजय जैन कल्लू के अतिरिक्त जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टंड्या, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत खजुरिया, संजीव जैन लकी, प्रफुल्ल जैन, अक्षय अलया, मनोज जैन बबीना, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, राजेंद्र जैन धनवारा, शिक्षक पुष्येंद्र जैन, श्रीश सिंघई, आदेश जैन रौड़ा, पंकज जैन सिमरा, सलींद जैन और प्रमेंद्र जैन उपस्थित थे। महिला मंडल की प्रमुख अनीता मोदी, पलक जैन, स्नेहलता जैन, जयंती जैन और प्रभा जैन आदि ने भी मुनि की ससंघ पादप्रक्षालन कर अगवानी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कुलदीप का घर सजा, रिश्तेदार मसूरी रवाना:12 मार्च को मंडप की रस्म, बचपन की दोस्त वंशिका बनेंगी हमसफर
    Next Article
    चंदौसी में ई-रिक्शा पलटने से बुजुर्ग की मौत, VIDEO:जलभराव के कारण हादसा, व्यापार मंडल ने ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment