Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBSE 10वीं का पेपर बैंक लॉकर में फंसा:मुजफ्फरनगर में 3 घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा, बोर्ड ने मेल पर भेजा प्रश्नपत्र

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा शनिवार को 3 घंटे की देरी से शुरू हुई। खतौली तहसील के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सुबह 10 बजे से होने वाला यह पेपर बैंक के लॉकर में बंद हो गया था। जानकारी के अनुसार, परीक्षा का प्रश्नपत्र कैनरा बैंक के लॉकर में रखा था, जो समय पर नहीं खुल सका। बैंक कर्मचारियों ने लॉकर खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने सीबीएसई बोर्ड को घटना की सूचना दी। बोर्ड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रश्नपत्र को ईमेल के माध्यम से स्कूल भेजा। स्कूल ने उसका प्रिंट आउट निकलवाया। इस प्रक्रिया में लगभग 3 घंटे का समय लग गया, जिसके कारण परीक्षा दोपहर 1 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे समाप्त हुई। इस देरी से छात्रों के अभिभावकों में भारी रोष देखा गया। एक अभिभावक इंद्रेश कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1 बजे स्कूल से संदेश मिला कि तकनीकी खराबी के कारण बच्चों की परीक्षा शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सुबह 9:30 बजे बच्चों को सेंटर पर छोड़ने के बाद जब वे वापस आए तो पता चला कि परीक्षा शुरू ही नहीं हुई थी। इंद्रेश कुमार के अनुसार, स्कूल के गार्ड ने बताया कि परीक्षा शुरू नहीं हुई है और तकनीकी खराबी का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अंदर ही अपनी सीटों पर बैठाए रखा गया, जिससे उन पर मानसिक दबाव पड़ा। बच्चा 7 घंटा कौन स्कूल बोर्ड का पेपर कौन सा बच्चा बैठकर दे पाएगा, नहीं दे पाएगा। यह एकदम बिल्कुल व्यवस्था अगर इनके पास पेपर नहीं है। तो इनको पोस्टपोन कर देना चाहिए था। अलग से ऐसा पेपर करा सकते है। ऐसा तो कोई रूल नहीं की फोटो कॉपी कराके बच्चों को 7 घंटे बोर्ड के अंदर बैठाया जाए। अब यह बताया है की सीबीएससी से पेपर आया है। फोटोकॉपी मशीन एक साइड बात करके पेपर कराया जा रहा है। स्कूल के मैनेजर कुलदीप त्यागी की माने तो मैं मैनेजर हूं। सीबीएससी के पेपर बैंको में रखे जाते हैं। तो यह पेपर भी बैंकों में रखे हुए थे। तो 9:30 बजे हमारे फिर स्किल और स्टाफ पेपर लेने गए। तो बैंक में जब वह गए तो वहां जो लाकर था। उनका वह लाकर नहीं खुल पाया। और काफी मस्कत की उन्होंने लेकिन वह नहीं खुला। उसके बाद हमने सीबीएससी रिपोर्टिंग की के हम पेपर नहीं खोल पा रहे हैं। बैंक से तो उन्होंने कहा अभी 10 मिनट और वेट कर लो। अभी समय है 10 मिनट हमने और वेट किया। उसके बाद भी भी जब नहीं पेपर खुला। फिर सीबीएससी ने मेल के द्वारा हमारी मेल पर पेपर डाला और खतौली में जितने भी सीबीएससी के स्कूल थे। सबको कहा कि अपनी-अपनी फोटो स्टेट मशीन लेकर फॉरेन स्कूल में जाओ तो सब लोग आए तीन मशीन हमारे पास फोटो स्टेट थी। एक-एक ,दो-दो सब लेकर आए। जिसके पास जो भी थी। और सब लोगों ने मिलकर वह पेपर मेल से निकालकर के बच्चों को डिस्ट्रीब्यूशन किया। 1:00 बजे से पेपर शुरू हुआ है। और 4:00 बजे तक पेपर रहेगा। हां मेल पर आया है। ना फोटो वह फोटो निकाल कर बच्चों को दे दिया। यह बैंक की लापरवाही मान लो या जो भी है। है ,तो बैंक का ही बैंक को समय पर देखना चाहिए। ना बच्चों के भविष्य का मामला है तो आपको पहले ही वहां अटेंड रहना चाहिए था। अटेंड तो हुए थे। लेकिन बस उनसे लोक फस गया 300 ,332 बच्चे आज एग्जाम दे रहे हैं। और खतौली मॉडर्न पब्लिक स्कूल है, में मेटल का है ,सेंटर है न्यू सेंट मैरी का है और लाल दयाल का है और श्री राम पब्लिक स्कूल का है। और प्राइवेट कैंडिडेट है। यह दसवीं क्लास का पेपर है। यह इंग्लिश का पेपर था
    Click here to Read more
    Prev Article
    रमजान में 50 लाख के एक्सपायर खजूर बेचने की तैयारी:कानपुर में फूड टीम ने पकड़ा, मौके से 7 क्विंटल खोया और सुपारी डिस्पोज की
    Next Article
    पूर्व सरपंच बोले- मासूम शर्मा बटेऊ जैसा नखरा छोड़े:पंचायत के सामने लाइव माफी मांगनी पड़ेगी; हरियाणवी सिंगर के भाई ने गलती मानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment