Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सरपंच बोले- मासूम शर्मा बटेऊ जैसा नखरा छोड़े:पंचायत के सामने लाइव माफी मांगनी पड़ेगी; हरियाणवी सिंगर के भाई ने गलती मानी

    8 hours ago

    1

    0

    हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच हुआ विवाद शांत नहीं हुआ। शनिवार शाम जींद में मासूम शर्मा के बड़े भाई विकास ने पूर्व सरपंच से माफी मांगी और कहा कि मासूम शर्मा बाहर है। इसलिए उसकी जगह मैं आया हूं। इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। इस पर पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मैं अकेला समझौता नहीं करूंगा। मासूम शर्मा को यहां आकर माफी मांगनी पड़ेगी। उस दिन वह स्टेज पर बटेऊ बना हुआ था। उसे नखरा कम करके आना पड़ेगा और पूरी पंचायत के सामने माफी मांगनी होगी। इससे पहले कोई पंचायत नहीं होगी। दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने बताया कि विकास ने अपने फोन से मासूम शर्मा से बात कराई। मासूम ने बाहर होने की बात कही। मैंने उसे कहा कि जिस तरह उस दिन स्टेज पर ये बातें बोली थीं, उसी तरह यहां आकर लाइव माफी मांगनी पड़ेगी। पहले पढ़िए मासूम शर्मा के भाई विकास ने क्या कहा... पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने मामले में क्या कहा... नवीन जयहिंद बोले- ऐसे शब्द बोलना ठीक नहीं मासूम शर्मा विवाद में अब नवीन जयहिंद ने एक वीडियो जारी कर कहा- मैं भी उसे रात प्रोग्राम में गया था। उस दौरान मेरे साथ भी एक व्यक्ति बहस करने लगा, लेकिन मैंने संयम रखा। इसके बाद मैं वहां सिर्फ आधा घंटा रुका। प्रोग्राम में मासूम शर्मा को इस तरह नहीं करना चाहिए था। जब मासूम के सॉन्ग डिलीट हुए थे तो सभी समाज के लोगों ने उसके लिए आवाज उठाई थी। एक सरपंच या जनप्रतिनिधि के लिए इस तरह के शब्द प्रयोग करना ठीक नहीं है। आपको जनता ने बहुत प्यार दिया है। इसलिए संयम रखना चाहिए। अगर 70 सरपंच इकट्ठे हो जाए तो एक विधायक बना देते हैं। इसमें मासूम शर्मा की ही गलती है। 18 फरवरी को जींद में हुआ था विवाद विवाद 18 फरवरी को जींद में मासूम शर्मा के बहनोई धर्मवीर आर्य की 25वीं सालगिराह के दौरान हुए कार्यक्रम में हुआ। मासूम शर्मा स्टेज पर आए तो भीड़ देख भड़क गए। उन्होंने वहां खड़े पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को यहां तक कह दिया था कि मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। आप चाहे सरपंच हो मेरा परफॉर्मेंस नीचे बैठकर देखो। मासूम शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पूर्व सरपंच ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मासूम शर्मा को पंच का चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली और कहा कि मासूम को पैसे देकर कहीं भी नचवा लो। अगर माफी नहीं मांगी तो महापंचायत बुलाई जाएगी। ------------------- ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं:दोस्त मुकेश जाजी ने गलती मानी, सरपंचों ने किया बहिष्कार हरियाणवी सिंगर मासूम का शर्मा जींद शो में पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के साथ हुआ विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा। अब उनके करीबी दोस्त और हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी ने भी मासूम शर्मा की गलती मानी है। मुकेश जाजी ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBSE 10वीं का पेपर बैंक लॉकर में फंसा:मुजफ्फरनगर में 3 घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा, बोर्ड ने मेल पर भेजा प्रश्नपत्र
    Next Article
    SL vs ENG मैच पर बारिश का खतरा, क्या धुल जाएगा सुपर-8 का एक और बड़ा मुकाबला?

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment