Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBSE 10वीं टर्म-1 का रिजल्ट जारी:कानपुर की अवनी मिश्रा ने 99.2% के साथ किया स्कूल में टॉप; छात्रों ने मिठाई बांटी

    3 hours ago

    2

    0

    सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं टर्म-1 का रिजल्ट घोषित होते ही कानपुर के स्कूलों में रौनक बढ़ गई। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राएं अपने-अपने स्कूल पहुंचे, जहां खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई स्कूलों में दिनभर जश्न जैसा माहौल रहा और छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। सर पदमपत सिंघानिया में अवनी बनीं टॉपर अवनी मिश्रा ने सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, कमला नगर में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया। उनकी इस शानदार सफलता से स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूलों में दिखा जश्न का माहौल रिजल्ट घोषित होने के बाद शहर के कई प्रमुख स्कूलों में छात्र-छात्राओं की भीड़ देखने को मिली। अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। कानपुर के डीपीएस आजाद नगर, डीपीएस कल्याणपुर, चिन्टल्स स्कूल कल्याणपुर और सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर समेत कई सीबीएसई स्कूलों में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। छात्र अपने रिजल्ट को लेकर चर्चा करते और भविष्य की योजनाएं बनाते नजर आए। मेहनत और मार्गदर्शन का नतीजा शिक्षकों का कहना है कि छात्रों की मेहनत, नियमित पढ़ाई और अभिभावकों के सहयोग से ही ऐसे बेहतर परिणाम संभव हो पाते हैं। इस रिजल्ट ने एक बार फिर साबित किया कि कानपुर के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में खौलती सब्जी की कड़ाही में गिरी मासूम:गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, घर के आंगन में खेल रही थी बच्ची
    Next Article
    महोबा में तालाब में डूबने से किशोर की मौत:गर्मी से बचने के लिए नहाने गया था, घर का इकलौता बेटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment