Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBSE 12वीं के पेपर में डांस वीडियो का QR कोड:बोर्ड ने कहा- पेपर पूरी तरह सुरक्षित; फर्जी क्वेश्चन पेपर्स बांटे जाने की अफवाह फैली

    6 hours ago

    1

    0

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी CBSE ने आज स्पष्ट कर दिया है कि 12वीं मैथ्स का पेपर असली है। क्वेश्चन पेपर पूरी तरह से सुरक्षित है और इसकी सुरक्षा में कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं हुआ है। इससे पहले सोमवार, 9 मार्च को हुई 12वीं CBSE बोर्ड की मैथ्स की परीक्षा में बोर्ड की बड़ी चूक सामने आई थी। पेपर के पहले पेज पर लगे QR को स्कैन करने के बाद डांस का वीडियो प्ले हो रहा था। QR स्कैन करने पर असल कंटेंट की जगह यूट्यूब खुल रहा सोमवार को CBSE बोर्ड के 12वीं के मैथ्स का एग्जाम था। बोर्ड के हर पेपर के पहले पन्ने पर क्यूआर कोड प्रिंट किया जाता है। सोमवार को हुए पेपर के सभी सेट पर छपा क्यूआर कोड स्कैन करने पर असल कंटेंट की जगह यूट्यूब लिंक खुल रही थी। इसके बाद रिकरॉल डांस वीडियो चलने लगता है। 10 सेकंड का यह वीडियो रिक एस्ले का 1987 का गाना 'नेवर गोना गिव यू अप' है। यह एक इंटरनेट मीम है और साल 2007 में लोकप्रिय हुआ था। फर्जी क्वेश्चन पेपर्स बांटे जाने की अफवाह फैली इस घटना के बाद छात्रों के बीच पेपर लीक होने या फर्जी क्वेश्चन पेपर्स बांटे जाने की अफवाहें फैल गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। छात्रों ने इसे बोर्ड की लापरवाही बताया। CBSE- तकनीकी कारणों से QR कोड में गड़बड़ी आई चिंताओं का जवाब देते हुए CBSE ने बताया कि क्वेश्चन पेपर्स में QR कोड सहित कई सिक्योरिटी फीचर्स शामिल किए जाते हैं। ये कोड किसी भी सुरक्षा चूक या पेपर के असली होने की पहचान करने के लिए 'एम्बेडेड' किए जाते हैं। बोर्ड के अनुसार, कुछ सेट में तकनीकी कारणों से QR कोड स्कैन करने पर यूट्यूब लिंक खुल गया, जिससे भ्रम पैदा हुआ। ‘परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित’ CBSE ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, 'बोर्ड इसकी पुष्टि करता है कि बांटे गए सभी प्रश्न पत्र असली हैं। परीक्षा की सुरक्षा और शुचिता पूरी तरह बरकरार है।' बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की तकनीकी भ्रम वाली स्थिति दोबारा पैदा न हो। CBSE- पैरेंट्स और छात्र अफवाहों पर ध्यान न दें बोर्ड ने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित है। बोर्ड अब इस बात की जांच कर रहा है कि सुरक्षा के लिए लगाए गए कोड यूट्यूब लिंक पर कैसे 'रीडायरेक्ट' हो गए। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… UPSC में 301 रैंक पर 2 कैंडिडेट्स का दावा: यूपी और बिहार की 'आकांक्षा सिंह' के सेम रोल नंबर; QR स्‍कैन करने पर खुली गड़बड़ी UPSC सिविल सर्विस एग्‍जाम रिजल्‍ट 2025 में एक ही रैंक पर दो कैंडिडेट्स ने दावा कर दिया है। UPSC द्वारा जारी मेरिट लिस्‍ट में AIR 301 पर आकांक्षा सिंह हैं, जिनका रोल नंबर 0856794 है। इस सिलेक्‍शन पर बिहार और यूपी से 2 अलग-अलग छात्राओं ने दावा किया है। इन दोनों कैंडिडेट्स का नाम आकांक्षा सिंह है। पढ़े पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आतंकी मारा गया:सेना को दो आतंकियों की घुसपैठ की जानकारी मिली थी, दूसरे की तलाश जारी
    Next Article
    ईरान के जवाबी आक्रमण से ट्रंप को लगा शॉक, बोले- सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई जब...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment