Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मंदिर में चोरी, देखें VIDEO:काल शर्ट पहने युवक लोहे के रॉड से दानपात्र तोड़ रुपये, सामान चोरी करता है

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में मंदिर में चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। काली शर्ट और जींस पहने एक युवक हाथ में झोला लेकर पहुंचता है। वह इधर उधर देखता है फिर मंदिर में घुस जाता है। इसके बाद आराम से मंदिर के अंदर रखा दानपात्र तोड़ता है। पूरे मंदिर परिसर में घूम घूम कर ऐसी चीजें तलाशता है जिसे चोरी कर ले जाया जा सके। सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस युवक की पहचान में जुट गई है। मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र के शकुंतला कुंज कॉलोनी में बने राम जानकी मंदिर का है। सोमवार तड़के 3:17 बजे मंदिर में घुसे एक युवक ने दान पेटिका में चढ़ावे के रुपये और अन्य सामान उड़ा दिया। सीसीटीवी में नजर आता है कि युवक लोहे के रॉड से दान पेटिका तोड़ते तोड़ता है। फिर आराम से रुपये निकालता है। सुबह स्थानीय लोग मंदिर पहुंचते हैं तो चोरी का पता चलता है। इसके बाद भीड़ जुट जाती है और विरोध जताया जाता है। मंदिर समिति की ओर से धूमनगंज थाने में सूचना दी जाती है। पुलिस मौके पर पहुंच पूछताछ करती है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में ट्रक की टक्कर से दो युवक गंभीर:रानीगंज में हादसा, मेडिकल कॉलेज रेफर, ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार
    Next Article
    महोबा में युवक की लाइसेंसी पिस्टल, पांच कारतूस चोरी:वैवाहिक कार्यक्रम से गायब, पुलिस ने FIR दर्ज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment