Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में युवक की लाइसेंसी पिस्टल, पांच कारतूस चोरी:वैवाहिक कार्यक्रम से गायब, पुलिस ने FIR दर्ज की

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा में एक युवक की लाइसेंसी पिस्टल और पांच कारतूस चोरी हो गए। यह घटना 21 फरवरी की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जब युवक अपनी पारिवारिक बहन के घर गया था। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शहर के रायकोट निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह यशोदानगर स्थित अपनी रिश्तेदार बबली तिवारी के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल और पांच कारतूस एक काले बैग में रखकर सिरहाने के पास रख दिए थे। अगली सुबह जब वह उठे तो बैग गायब मिला। उन्होंने घर के सदस्यों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बैग में पिस्टल, कारतूस के साथ लाइसेंस और कुछ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। सुशील कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रारंभिक जांच के बाद रविवार को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही पिस्टल व कारतूस बरामद कर लिए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में मंदिर में चोरी, देखें VIDEO:काल शर्ट पहने युवक लोहे के रॉड से दानपात्र तोड़ रुपये, सामान चोरी करता है
    Next Article
    हत्या की धारा हटाई-आत्महत्या के लिए उकसाने का केस बनाया:आरोपी युवक को जेल भेजा, ठाकुरगंज में किशोरी की मौत का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment