Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBSE के नए चेयरमैन बने मंदीप भंडारी:2001 बैच के IAS अधिकारी हैं, सरकार की 4 महीने में इस पद पर तीसरी नियुक्ति

    11 hours ago

    1

    0

    केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सीनियर IAS अधिकारी मंदीप के भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का चेयरपर्सन नियुक्त किया। भंडारी 2001 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी हैं। वह फिलहाल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं। पिछले चार महीने में तीन सीबीएसई चेयरमैन बदल चुके हैं। मई तक राहुल सिंह CBSE के चेयरमैन थे। 2 जून को ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद के बीच सरकार ने उन्हें हटा दिया था। फिर IAS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को CBSE चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। दरअसल, 13 मई को CBSE ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस बार पहली बार कॉपियां कंप्यूटर स्क्रीन (OSM सर्विस) पर चेक की गई थीं। रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों ने नंबरों को लेकर शिकायत की। विवाद बढ़ा और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। OSM की गड़बड़ी सामने लाने वाले 2 छात्र, दोनों ने परीक्षा दी वेदांत से बोर्ड ने मांफी मांगी: दिल्ली के वेदांत श्रीवास्तव ने भी 12वीं की परीक्षा दी थी। फिजिक्स में 65 नंबर मिले तो उन्होंने आवाज उठाई। रीवैल्युएशन में कॉपी मिली तो गड़बड़ी का पता चला। पहले उन्हें ​सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। ट्रोलर्स ने उन्हें देशद्रोही तक कहा, बाद में बोर्ड ने गलती मानी और माफी मांगी। सार्थक ने टेंडर में गड़बड़ी निकाली: रांची के 17 साल के सार्थक सिद्धांत टेक रिसर्चर हैं। उन्होंने भी परीक्षा दी थी। उन्होंने एक आम छात्र से आगे बढ़कर एक खोजी पत्रकार/डेटा साइंटिस्ट की तरह काम किया। सीबीएसई की तरफ से जारी पिछले 576 दस्तावेजों का बारीकी से अध्ययन और तुलना कर टेंडर में गड़बड़ी का खुलासा किया। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… CBSE ने 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर जारी किए: आंसर शीट की मार्किंग स्कीम भी जारी की सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने एकेडमिक सेशन 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए क्लास 10 और 12 के सैंपल क्वेश्चन पेपर (SQP) और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- 5 किलो का लड्डू ₹1 करोड़ में बिका:प्रसाद के साथ बैल ने निगला सोने का मंगलसूत्र; चिड़ियाघर ने गधे को जेब्रा बनाया
    Next Article
    तमिलनाडु CM बोले- मेरी मोटी चमड़ी, आलोचना से नहीं डरता:सच कहूं तो इससे ज्यादा की उम्मीद; DMK पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment