Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CCSU के ललित कला संस्थान में निःशुल्क कार्यशाला आयोजित:छात्रों को सिखाए आत्मनिर्भरता के हुनर, लोक कला और अप्लाइड आर्ट का दिया प्रशिक्षण

    12 hours ago

    1

    0

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान के अप्लाइड आर्ट विभाग में विद्यार्थियों के लिए लोक कला और अप्लाइड आर्ट के समन्वय पर आधारित एक विशेष निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक कला के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता शुक्ला की प्रेरणा से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ललित कला संस्थान की समन्वयक अल्का तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि अप्लाइड आर्ट के माध्यम से विद्यार्थी अपनी रचनात्मक प्रतिभा को व्यावसायिक रूप देकर रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं, वहीं लोक कला हमारी संस्कृति और परंपरा को संरक्षित रखने का सशक्त माध्यम है। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ कलाकार प्रो. अलका तिवारी ने महिलाओं और विद्यार्थियों को लोक कला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया। वहीं विशेषज्ञ कलाकार कृतिका गोयल ने विद्यार्थियों को विजिटिंग कार्ड डिजाइन, विज्ञापन कला और व्यावसायिक कला के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ग्राफिक डिजाइन, विज्ञापन और क्रिएटिव डिजाइनिंग के क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। कार्यशाला में शिवा त्यागी, प्रज्ञा यादव, खुशबू, लक्ष्य, खुशी और तनु सहित कई विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे बेहद उपयोगी बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुश्री दीपांजलि और डॉ. पूर्णिमा वशिष्ठ का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों का कहना है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को रचनात्मकता के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम किसान की 22वीं किस्त आज शाम से अकाउंट में:3 लाख 15 हजार किसानों के खातों में आएगी रकम, 63 करोड़ रुपए मिलेंगे
    Next Article
    सदर विधायक ने ओपन जिम का शुभारंभ किया:बोले- स्वस्थ शरीर के लिए एक्सरसाइज जरूरी, 35 जिम बनाए जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment