Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सदर विधायक ने ओपन जिम का शुभारंभ किया:बोले- स्वस्थ शरीर के लिए एक्सरसाइज जरूरी, 35 जिम बनाए जाएंगे

    14 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में सदर विधायक ने शुक्रवार को जसमई गांव के एक स्कूल में ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम के महत्व पर जोर दिया। विधायक ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कुल 35 जिम स्थापित किए जाएंगे। जसमई के पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक ने कहा कि गांवों में खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत कहीं स्टेडियम बनाए जा रहे हैं तो कहीं जिम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विधायक यह प्रयास कर रहे हैं कि गांवों का विकास केवल बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहे। उनका मानना है कि जब गांव का बच्चा और व्यक्ति स्वस्थ रहेगा, तभी वह देश के लिए बेहतर निर्णय ले पाएगा। इसी उद्देश्य के तहत कई विद्यालयों में ओपन जिम लगाए गए हैं। आज जिस जिम का शुभारंभ हुआ है, वह प्रस्तावित 35 जिमों में से एक है। विधायक ने इसे 'खुली व्यायामशाला' भी बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस जिम के लगने से गांव के लोग लाभान्वित होंगे और स्वस्थ रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CCSU के ललित कला संस्थान में निःशुल्क कार्यशाला आयोजित:छात्रों को सिखाए आत्मनिर्भरता के हुनर, लोक कला और अप्लाइड आर्ट का दिया प्रशिक्षण
    Next Article
    बुजुर्ग को बीच सड़क पीटा, मुर्गा बनाया; VIDEO:शाहजहांपुर में पैर पर सिर रखवाया; थाने में बंद लोगों को खाना देने पर विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment