Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CCTV से पकड़ा गया मुजफ्फरनगर का झपटमार, VIDEO:ईद की खरीदारी से लौट रही युवती का पर्स छीना था

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में 11 मार्च को एक युवती से पर्स छीनने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कृष्णापुरी निवासी आशीष पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। उसने शहर कोतवाली क्षेत्र में ईद की खरीदारी कर लौट रही फरहा अब्बासी पुत्री तमरेज अब्बासी का पर्स छीना था। पर्स में लगभग 2200 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन था। आबकारी पुलिस चौकी इंचार्ज शशि कपूर ने अपनी टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। पुलिस ने तीन दिन तक उसका पीछा किया और अंततः चरथावल बस स्टैंड के पास से आशीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छीना गया पर्स, मोबाइल फोन और वारदात के बाद बची हुई 610 रुपये की नकद राशि बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी आशीष ने बताया कि वह मारपीट के एक पुराने मामले में कोर्ट की तारीख पर गया था। लौटते समय उसकी मुलाकात एक दोस्त से हुई, जिसके साथ उसने बीयर पी। शिव चौक पर दोस्त के अलग होने के बाद, आशीष पैदल ही रुड़की रोड की ओर जा रहा था। रास्ते में फरहा अब्बासी को देखकर उसके मन में अचानक पर्स छीनने का विचार आया और उसने वारदात को अंजाम दे दिया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को वारदात के बाद घटनास्थल से दौड़ते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया था। गिरफ्तारी के बाद आशीष हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ कैमरे में कैद हो गया। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में डॉक्टर्स की नेशनल सेमिनार 15 मार्च को:IMA हॉल में पहुंचेंगे 250 से ज्यादा स्पेशलिस्ट, इलाज की नई तकनीकों पर होगी चर्चा
    Next Article
    कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment