Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CDO ने नई बनी सड़क को जेसीबी से उखड़वाया, VIDEO:रोड खुदवाकर सैंपल लिए, कहा- मानकों की पुष्टि के बाद ही शुरू होगा काम

    8 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने नई बनी सड़क को जेसीबी से उखड़वा दिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने मौके पर ही सड़क की खुदाई कराकर उसकी क्वालिटी की जांच कराई। सड़क की परतें मानक के अनुरूप न मिलने पर यह कार्रवाई की गई। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा- गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मानकों की जांच के बाद ही सड़क को दोबारा बनाया जाए। साथ ही निर्माण कार्य की प्रत्येक चरण में गुणवत्ता की सख्त जांच हो, ताकि भविष्य में इस तरह की शिकायत दोबारा नहीं आनी चाहिए। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, राजापुर से नहर पटरी तक फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत पर बुधवार दोपहर को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर ही सड़क खुदवाई। खुद भी क्वालिटी चेक की। निर्माण सामग्री के सैंपल सील कर जांच के लिए भिजवाए। निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा- केवल कागजी औपचारिकताओं से काम नहीं चलेगा, बल्कि जमीनी गुणवत्ता सर्वोपरि होगी। सीडीओ ने निर्देश दिया जब तक गुणवत्ता मानकों की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू न किया जाए। इसके बाद सीडीओ ने जेसीबी मंगवाकर नई बनी सड़क का उखड़वा दिया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने निर्माण खंड–1 के अधिशासी अभियंता केके झा को निर्देश दिया कहा यदि लैब जांच में सैंपल फेल होते हैं तो अनुबंध की शर्तों के तहत ठेकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और आर्थिक पेनल्टी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, तकनीकी परीक्षण, मॉनिटरिंग और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। अभिषेक कुमार ने कहा- जनता के टैक्स के पैसों से होने वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर सड़क टिकाऊ, सुरक्षित और मानक अनुरूप होनी चाहिए। गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पीलीभीत में महिला को बाघ ने मार डाला:घर से 200 मीटर दूर घने जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव पीलीभीत में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बाघ ने मार डाला। महिला जंगल में गई हुई थी। तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। जबड़े में गला दबोचकर घने जंगल में लेकर चला गया। परिजनों को सुबह महिला का शव कॉलोनी से महज 200 मीटर दूर जंगल में पड़ा मिला। महिला के पेट और गले का मांस गायब था। गले की हड्‌डी को बाघ ने तोड़ दिया था।पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन:12 से 16 फरवरी तक लागू रहेगी यातायात व्यवस्था, भारी वाहनों पर रोक
    Next Article
    Rajpal Yadav Net Worth: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक होकर भी तिहाड़ जेल में क्यों बंद हैं राजपाल यादव, पैसे की मदद की गुहार क्यों लगाई?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment