Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

    5 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले में जनसेवा केंद्र के एक कर्मचारी से करीब छह लाख रुपये लूटने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नामेन्द्र रावत ने बताया कि बबुरी रोड पर जनसेवा केंद्र संचालित करने वाले बसिला गांव निवासी तंजीर अहमद (32) की तहरीर के अनुसार, वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक निजी कंपनी से नकदी लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे तभी बबुरी रोड के पास कार सवार हथियारबंद करीब छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रुपयों से भरा बैग छीनने लगे।तंजीर ने विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे के बट से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने बदमाशों का पीछा किया तो उनकी कार एक खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बदमाश कार छोड़कर लूटे गए करीब छह लाख रुपये लेकर फरार हो गए।सीओ ने बताया कि बदमाशों की कार से मिले मोबाइल फोन और दस्तावेजों के आधार पर शनिवार सुबह लूट में शामिल छह आरोपियों में से चार को पकड़ लिया गया और उनसे फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अभी आरोपियों की पहचान जारी नहीं की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Island Grounds में छात्रों से संवाद करेंगे Rahul Gandhi, NEET पर होगी चर्चा
    Next Article
    हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment