Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छेड़छाड़ करने पर युवक को महिलाओं ने पीटा, VIDEO:कानपुर में फावड़ा लेकर मारने दौड़ी; जमकर चप्पलें और थप्पड़ मारे

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़ और चप्पलें मारीं। फिर कॉलर पकड़कर उसे दीवार में लड़ा दिया। दोबारा एक महिला और लड़की उसे पीटने लगीं। हंगामे के बीच एक महिला फावड़ा लेकर युवक पर हमला करने दौड़ी, लेकिन एक महिला ने उसे रोक लिया। इस दौरान एक युवक ने भी आरोपी को थप्पड़ मारे और कहा- इसके सिर पर ईंट से मारो। करीब 40 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान एक महिला युवक का बचाव करती रही। आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं और लड़कियों को समझा-बुझाकर शांत कराकर युवक को उनके चंगुल से छुड़ाया। अगले दिन महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिलाओं के मुताबिक, युवक गली से आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। उन्हें गंदी-गंदी गालियां देता था। घटना 9 मार्च की दोपहर गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली गांव की है। 16 मार्च को इसका वीडियो सामने आया है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज की जरौली गांव के बिहारी पुरवा की रहने वाली पिंकी गौतम ने बताया- विकास पंडित नाम का युवक मेरे पड़ोस में रहता है। वह मुझ पर गलत नजर रखता है और गली में आने-जाने के दौरान अक्सर छेड़छाड़ करता था। 9 मार्च की दोपहर 1.30 बजे मैं किसी काम से घर से बाहर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में विकास ने मुझे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरे बाल पकड़कर मुझे जमीन पर गिरा दिया और मारपीट करने लगा। इस दौरान विकास ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मुझे अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद मैं घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान वह गाली-गलौज करता रहा, जिससे परिजन भड़क गए और उसकी पिटाई कर दी। कड़ी मशक्कत कर युवक को महिला ने छुड़ाया शोर सुनकर युवक के घर की एक महिला भी मौके पर पहुंच गई। वहां उसने देखा कि तीन महिलाएं युवक को पीट रही हैं। महिला ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे छोड़ने को तैयार नहीं था। इस पर महिला ने गुस्से में एक युवक का कॉलर पकड़कर उसे दूर कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद महिला ने युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और उसे घर ले गई। इसके बाद अगले दिन 10 मार्च को पिंकी गौतम अपने परिजनों के साथ गुजैनी थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- पिंकी गौतम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या, ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की सोमवार को गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बिहार में पटना के रहने वाले थे। गार्ड कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्‌टी मांग रहा था। गार्ड रवींद्र सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्‌टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'आजम का पैगाम- ईद पर काला कपड़ा पहनकर नमाज पढ़ना':रामपुर में ऐसा कहने वाले यूसुफ पर केस, बोला- जेल में उनसे मिला था
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:भाजपा सांसद बोले- मुसलमान क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे; रिटायर्ड फौजी ने बैंक मैनेजर को मार डाला; तेंदुए से 10 मिनट लड़ा युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment