Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'आजम का पैगाम- ईद पर काला कपड़ा पहनकर नमाज पढ़ना':रामपुर में ऐसा कहने वाले यूसुफ पर केस, बोला- जेल में उनसे मिला था

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में ईद पर काला कपड़ा पहनकर नमाज अदा करने की अपील करने वाले युसूफ मलिक पर केस दर्ज किया गया है। वह मुरादाबाद का रहने वाला है। उसने जेल में आजम खान से मिलने की बात कही थी। युसूफ ने आजम से मुलाकात का दावा करते हुए एक वीडियो जारी किया था। इसमें कहा था- आजम ने मुसलमानों के लिए पैगाम भेजा है कि वे काला कपड़ा पहनकर, काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ें। युसूफ की गंज कोतवाली के एसआई ने शिकायत की थी। जिस पर सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस युसूफ से आजम की जेल में मुलाकात की भी जांच कर रही है। अब पढ़िए, युसूफ मलिक क्या कह रहा यूसूफ मलिक ने रामपुर में शनिवार को आजम खान से जेल में मिलने का दावा किया था। उसने कहा- मैं और सालिम भाई थे। जेल के अंदर मुलाकात क्या ही होगी। आजम साहब ने एक पैगाम दिया है। उन्होंने कहा है कि सुन्नी मुसलमानों से अपील है कि इस बार ईद पर काले कपड़े पहने। हो सके तो नए कपड़े न पहने। ईरान में जो बच्चियों के साथ हादसा हुआ है। इजराइल और अमेरिका ने जो 160 बच्चियों को मारा है। उसके गम में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ें। काले कपडे़ पहने और कहकहा लगाकर न हंसें। सुन्नी मुलसमानों का सहयोग करें। वो भी हमारी बच्चियां थीं। पुलिस ने कहा- लोगों की भावनाएं भड़काई युसूफ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने कहा- मुरादाबाद के युसूफ मलिक पर एक मुकदमा दर्ज किया गया है। वह एक भ्रामक तथ्य फैला रहे थे। एक त्यौहार के दिन एक धर्म विशेष के लोग अलग टाइप के कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करें। ऐसा कहकर लोगों की भावनाएं भड़काई जा रहीं थीं। मामले की विवेचना की जा रही। वायरल वीडियो और यूसुफ और आजम खान की मुलाकात की भी जांच होगी। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर उसका सिर फट गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में स्कूल से मिड-डे मील का सिलेंडर चोरी:काशी में नाले से गैस बनाने की कोशिश, 6 पर FIR: NSUI ने प्रदर्शन किया था
    Next Article
    छेड़छाड़ करने पर युवक को महिलाओं ने पीटा, VIDEO:कानपुर में फावड़ा लेकर मारने दौड़ी; जमकर चप्पलें और थप्पड़ मारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment